Mahira Sharma TMKOC: टीवी की मशहूर अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने साल 2014 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अंजलि भाभी की बहन का रोल अदा किया था। लेकिन अब 11 साल बाद उनका लुक पूरी तरीके से बदल चुका है।

तारक मेहता की साली का निभा चुकी हैं रोल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में माहिरा खान ने अंजलि भाभी की बहन का किरदार निभाया और अब 11 साल में वह पूरी तरीके से बदल चुकी है। उन्होंने टीवी शोज के अलावा बहुत सारे म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया। लेकिन अब अभिनेत्री का ट्रांसफार्मेशन ऐसा है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।
माहिरा शर्मा ने करवाई थी चेहरे की सर्जरी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि माहिरा शर्मा ने अपने चेहरे पर सर्जरी भी करवाई है और इसके चलते उनका लुक काफी ज्यादा पहले से बदल चुका है। वह जस मानक की म्यूजिक वीडियो ‘लहंगा’ में नजर आई थी और इस पर 1.8 बिलियन से ज्यादा व्यूज आए थे जिसके बाद में काफी पॉप्युलर हो गई थी।
माहिरा शर्मा की निजी जिंदगी
अगर हम माहिरा शर्मा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका नाम एक वक्त पर पारस छाबड़ा के साथ में जोड़ा गया था। खबर तो यह भी थी कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हुआ। हालांकि अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
बाद में माहिरा शर्मा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ में भी जोड़ा गया था। दोनों की डेटिंग की अफवाह ने फैंस को बहुत बड़ा झटका दे दिया था और बाद में खुद अभिनेत्री ने इन सभी अफवाहों को नकार दिया था।
माहिरा शर्मा की नेटवर्थ
माहिरा शर्मा को नागिन से लेकर कुंडली भाग्य जैसे मशहूर टीवी शोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह बिग बॉस 13 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। कई म्यूजिक वीडियोज में भी उन्होंने काम किया है। अगर हम उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वह तकरीबन 62 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है।
बच्चों और शादी पर बोली थी माहिरा शर्मा
माहिरा शर्मा ने अपनी शादी और बच्चों के प्लान को लेकर भी एक बार बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह तीन बच्चों की मां बनना चाहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि वह चाहती है कि जो उनके पति हो वह रोजाना उनकी मांग में सिंदूर भर और वह उनके पैर छुए। साथ ही उनकी यह भी इच्छा है कि वह एक फार्म हाउस में खेती करें और गाय पालें। एक्ट्रेस की ख्वाहिश है कि वह शादी के बाद कहीं पहाड़ों में जाकर बस जाए जहां पर शोर शराबा ना हो और अपनी लाइफ को वह सुकून से एंजॉय कर सके।



