Swara Bhaskar shares video of husband being force arrest by Mumbai police fahar zirar ahmad arrest videos

Swara Bhaskar shares video of husband being force arrest by Mumbai police fahar zirar ahmad arrest videos


Swara Bhaskar Husband Fahad Arrest: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उनके पॉलिटिकल एक्टिविस्ट पति फहाद जिरार अहमद हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। सीजेपी प्रोटेस्ट को समर्थन देने के लिए स्वरा भास्कर दिल्ली के जंतर मंतर पर भी दिखाई दी थीं। वहीं फहाद ने मुंबई ने इसे लेकर एक प्रोटेस्ट का आयोजन किया।

Swara Bhaskar Husband Fahad Arrest

पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद को दूसरे प्रोटेस्टर्स के साथ दादर में चैत्यभूमि पर एक प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह दावा करते हुए कि उन्हें माहिम पुलिस स्टेशन में रखा गया था, भास्कर ने इस घटना को “शर्मनाक स्थिति” बताया। स्वरा भास्कर ने पति का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें पुलिस उन्हें खदेड़ते हुए दिखाई दे रही है और फहाद सिर्फ बार बार अपना गुनाह पूछ रहे हैं।

भास्कर ने सोमवार शाम को जो वीडियो शेयर किया, उसमें अहमद को पुलिस ले जाते हुए देखा जा सकता है। वह अधिकारियों से पूछते हुए सुनाई दे रहा है, “आप मुझे क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं?” खबर है कि यह वीडियो सोमवार शाम करीब 4:30 बजे रिकॉर्ड किया गया था। इसके साथ ही कमेंट में स्वरा ने जानकारी दी कि रात 8 बजे पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था।

भास्कर ने लिखा, “मुझे यह वीडियो 20 जुलाई, 2026 को शाम 4:30 बजे @fahadzirarahmad से मिला। उन्होंने मुझे इसे पोस्ट करने के लिए कहा। मुंबई पुलिस कथित तौर पर मुंबई में #Chaityabhoomi पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रही है। जो लोग एकजुटता में हैं, कृपया शांति से और बड़ी संख्या में चैत्यभूमि पहुंचें।”

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में चैत्यभूमि पर इकट्ठा हुए कई प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। खबर है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हुए, हालांकि हिरासत में लिए गए या घायल हुए लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।