Akanksha Choudhary Shocking Revelation: एकता कपूर का नेटफ्लिक्स का लॉकअप सीजन 2 रियलिटी शो इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। जल्दी ही शो का फिनाले भी आने वाला है। कंटेस्टेंट्स को रोजाना नए-नए चैलेंजेस का भी सामना करना पड़ रहा है। बीते एपिसोड में लॉकअप के कंटेस्टेंट्स से मिलने विजिटर्स भी आए थे।

शो में किसी का दोस्त तो किसी का दुश्मन भी आया। आकांक्षा चौधरी से शो में मिलने के लिए स्प्लिट्सविला में उन्हीं की को कंटेस्टेंट रह चुकी सुजैन आई थी। एक वक्त था जब दोनों बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थी लेकिन अभी के वक्त में दोनों का 36 का आंकड़ा है।
शो में दिखी सुजैन-आकांक्षा की लड़ाई
इस दौरान कंटेस्टेंट्स के विजिटर्स को भी टास्क दिया गया था। जिसमें उन्हें दूसरे खिलाड़ियों को रिस्क जोन में डालना था। इसके बाद एक दूसरे टास्क में विजिटर्स को अपने कंटेस्टेंट के साथ क्रैकडाउन टास्क भी खेलना था। यह टास्क वह अपने खिलाड़ी के सपोर्ट और खिलाफ दोनों में खेल सकते थे।
इस दौरान टास्क के वक्त आकांक्षा चौधरी और सुजैन के बीच में खूब जमकर बहस होने लग जाती है। दोनों अपने पिछले विवाद को लेकर बात करने लग जाती है और सुजैन ने आते ही आकांक्षा को ताना मारना शुरू कर दिया। आकांक्षा को सपोर्ट करने के लिए योगेश रावत आए थे। दोनों ने इस दौरान मिलकर सुजैन को खूब सुनाया था और फिर क्रैकडाउन राउंड में जब सुजैन आई थी तो वहां भी आकांक्षा और उनकी खूब लड़ाई हुई। सुजैन को फराह खान ने भी खूब जमकर डांटा।
इस दौरान आकांक्षा चौधरी ने आरोप लगाया था कि सुजैन ने उनके बारे में कई सारे पॉडकास्ट किए थे और उनके बारे में काफी गलत बोला था। योगेश के साथ में उनका नाम जोड़ा था और दोनों की साथ में तस्वीर भी लीक कर दी थी। जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
सुजैन ने आकांक्षा-योगेश की दोस्ती पर उठाए सवाल
सुजैन ने इस दौरान आकांक्षा के योगेश के साथ में पैच अप पर भी सवाल उठाए थे और उन्होंने कहा था कि योगेश ने तुम्हें धोखा दिया था। इतना दुख पहुंचा था तो तुम क्यों उसकी फिर से दोस्त बन गई? क्यों उसके साथ में खेल रही हो और वह तुम्हें सिर्फ इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन तुम उसे माफ करती जा रही हो।
आकांक्षा ने दी सफाई
इसके बाद आकांक्षा ने भी अपनी सफाई में हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि एक मेंटल हेल्थ वाली भी कोई चीज होती है। तुझे नहीं पता है क्या वह सुसाइडल था? वह गिल्ट में सोते-सोते उल्टियां किया करता था। इसके जवाब में सुजैन ने कहा कि वह इस बारे में नहीं जानती थी।
फिनाले वीक तक नहीं पहुंच पाई आकांक्षा
अगर हम इस गेम को लेकर बात करें तो आपको बता दें कि सुजैन ने इस दौरान आकांक्षा चौधरी को हराने के लिए गेम खेला था। आकांक्षा फिनाले वीक तक नहीं पहुंच पाई और देखना यही होगा कि शो की विनर वो बन पाएंगी या नहीं।



