Sunita Ahuja Bollywood Debut: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। सुनीता आए दिन गोविंदा के साथ कभी अपने रिश्तों को लेकर तो कभी गोविंदा के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर कुछ ना कुछ ऐसा कह देती है जो हेडलाइन्स में आ जाता है।

सुनीता आहूजा ने ढलती उम्र में यूट्यूब व्लॉगिंग से अपना करियर शुरू किया और अब वो रियलिटी शो लॉक अप के सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे रही हैं। शो में शामिल होने से पहले, सुनीता ने द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान बताया कि वह एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं।
उन्होंने बताया, ‘मैं एकता कपूर को बहुत पसंद करती हूं, क्योंकि उन्होंने मेरे बेटे को काम करने का मौका दिया है और मुझे भी मेरे बेटे की फिल्म में काम करने का अवसर दिया है। मैं इस फिल्म में अपने बेटे की मां का किरदार निभा रही हूं।’ एकता का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। बता दें सुनीता आहूजा की उम्र अभी जहां 59 साल हो चुकी है तो वहीं उनके बेटे यशवर्धन अभी सिर्फ 29 साल के ही हैं।
कुछ दिन पहले सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ ‘मां है ना’ केक कुकिंग रियलिटी शो में हिस्सा लिया था और यहां पर दोनों शो में कुछ ही एपिसोड के लिए नजर आई थी। बाद में दोनों ने शो छोड़ दिया और सुनीता आहूजा नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे नजर आएंगी।



