Sunita Ahuja opens up about daughter-in-law Kashmera Shah; here’s how the rift ended

Sunita Ahuja opens up about daughter-in-law Kashmera Shah; here’s how the rift ended


Sunita Ahuja on Kashmera Shah: लाफ्टर शेफ के सेट पर कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा का काफी लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हुआ था। जी हां, इस दौरान कृष्णा और कश्मीरा ने गिले शिकवे खत्म कर सुनीता आहूजा से माफी मांगी थी और उन्होंने दोनों को माफ भी कर दिया था।

Sunita Ahuja

अब सुनीता आहूजा लॉक अप सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं और इसी शो के दौरान बातचीत में उन्होंने कश्मीरा शाह के साथ पुराने विवाद को लेकर बात की है। बता दें कि गोविंदा की पत्नी इस वक्त खुद लाइमलाइट में रहती हैं और कुछ करने की चाहत उनके अंदर नजर आ रही है।

उन्होंने इस दौरान बातचीत में खुलकर कहा कि कश्मीरा ने पैरों पर गिरकर माफी मांगी थी। इसके बाद उनके इस बयान को लेकर चर्चा है।

क्या बोलीं सुनीता?

कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी का मनमुटाव सुनीता आहूजा से था जबकि गोविंदा अक्सर आते जाते थे। आरती की शादी में भी सुनीता मामी नहीं आईं थीं लेकिन गोविंदा और उनके बेटे को देखा गया था। कश्मीरा को माफ करने के सवाल पर सुनीता ने कहा, लॉफ्टर शेफ में जब उनका कृष्ण और करिश्मा से 14 साल बाद पैचअप हुआ था। इस दौरान कश्मीरा शाह ने पैरों में गिरकर माफी माफी मांगी थी। सुनीता ने बताया कि कश्मीरा ने कहा था, “मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई थी।” इस झगड़े के चलते करीब 9 साल तक सुनीता ने कृष्णा के बच्चों को नहीं देखा था। हालांकि सुनीता आहूजा ही हैं जिन्होंने कृष्णा को पाल पोशकर बड़ा किया था।

गोविंदा के साथ मनमुटाव

सुनीता आहूजा ने भले ही कृष्णा और कश्मीरा के साथ अपना मनमुटाव खत्म कर दिया है लेकिन गोविंदा साथ अभी भी विवाद जारी है। कुछ समय पहले खबरे आईं थीं कि उनकी किसी साउथ एक्ट्रेस के साथ अफेयर है लेकिन गोविंदा ने इसकी पुष्टि नहीं की। ऐसा लगता है कि दोनों अभी भी एक साथ नहीं रहते हैं।