Sunil Pal leveled these allegations against Rakhi Sawant a beating with a bat!

Sunil Pal leveled these allegations against Rakhi Sawant a beating with a bat!


Rakhi Sawant Sunil Pal Video: राखी सावंत और कॉमेडियन सुनील पाल किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी उनकी हरकतों की वजह से। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें राखी सावंत बैट से सुनील पाल की पिटाई करती हुई नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant

जी हां, राखी सावंत इस दौरान सुनील पाल के साथ मीडिया के सामने ही कुछ ऐसा कर रहीं थीं जो आपको देखना चाहिए। इस दौरान राखी सावंत खुद को समय रैना की गर्लफ्रेंड तक कह रहीं थीं। हालांकि सुनील पाल को इसलिए बुरा नहीं लगा क्योंकि राखी सावंत मजाक मजाक में उनको बैट मार रहीं थीं।

राखी-सुनील पाल का वीडियो

वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि राखी सावंत सुनील पाल को पीट रही हैं। सुनील पाल कहते हैं, ”इस चुड़ैल से मुझे बचाओ।” राखी सावंत पूछती हैं कि, ”प्रॉब्लम क्या है तुम्हारा?” सुनील पाल कहते हैं, ”हर लड़की तुमको देखकर कम कपड़े पहन रही है। हर लड़की गाली दे रही है। और तो और सुनीता आहूजा को भी गालियां देना तुमने सिखाया है। हर पॉडकास्ट में पति को देती है।

सुनीता आहूजा जो हमारी कितनी अच्छी भाभी थी तुमने उसको क्या कर दिया। ऐसी महिलाओं को टीवी नहीं रियल लॉकअप में होना चाहिए।” दोनों का ये मजाक मस्ती वाला वीडियो वायरल हो रहा है। लाइमलाइट में बने रहने के लिए सुनील पाल अक्सर कुछ ना कुछ करते हैं। हाल ही वो समय रैना के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। इस दौरान समय रैना ने उनका काफी मजाक बनाया था।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ”भाई बहन का प्यार देख लो रक्षाबंधन से पहले।” एक ने लिखा, ”आज ये पूरे कपड़े में कैसे दिख गई।” एक ने लिखा, ”पहली बार राखी अच्छी लगी है।” एक ने लिखा, ”सुनील पाल कितना गंदा दिख रहा है।” इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए वीडियो..