Success Story: Who is Sunita Jat? Betrayed by her husband during pregnancy, cleared the UPSC

Success Story: Who is Sunita Jat? Betrayed by her husband during pregnancy, cleared the UPSC


Success Story of Sunita Jat: कहते हैं कि हौसला और हिम्मत जिसके साथ वो हर मुसीबत को पार करके अपने लिए नए रास्ते निकाल ही लेता है। कुछ ऐसी ही कहानी है सुनीता जाट की जिन्होंने UPSC CMS परीक्षा पास की और कुछ ऐसा कर दिखाया जो कि लोगों के लिए मिसाल बन गया।

Success Story

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सुवाणा गांव की रहने वाली सुनीता जाट के घर में पढ़ाई से ज्यादा लड़कियों की उम्र को लेकर महत्व दिया जाता था। हालांकि शुरु से उनके पिता चाहते थे कि बेटी आगे पढ़े और जीवन में कुछ करे।

यही कारण है कि वो मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं और उस दौरान उन्होंने AIPMT में ऑल इंडिया 27वीं रैंक हासिल कर MBBS में प्रवेश लिया था।

पिता के निधन से बदला माहौल

सुनीता जाट अपने पिता के काफी करीबी थीं और वही बेटी की पढ़ाई को सपोर्ट करते थे। मेडिकल पीजी परीक्षा में सुनीता ने ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की थी लेकिन उसी बीच उनके पिता का निधन हो गया था। कहा जाता है कि सुनीता इसके बाद डिप्रेशन से जूझने लगीं और सबकुछ बिगड़ गया। हालांकि कुछ समय के बाद सुनीता ने UPSC CMS परीक्षा की तैयारी शुरु की थी लेकिन शादी के बाद हालात पूरी तरह बदल चुके थे पढ़ाई के साथ घर की जिम्मेदारियों ने कठिनाइयां बढ़ा दी थीं। जब सुनीता 6 महीने प्रेग्नेंट थीं तो उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया था। इस बीच सामाजिक तानों के बीच सुनीता ने हार नहीं मानी और साल 2025 में उन्होंने UPSC CMS परीक्षा में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर बनने का सपना पूरा किया।

माता पिता को दिया क्रेडिट

पति के छोड़ जाने के बाद गोद में मासूम बच्चे को लेकर सुनीता ने पढ़ाई की और इस दौरान उनका साथ मां ने दिया। पहले पिता और बाद में मां उनके सपोर्ट में खड़ी रही। इस तरह से सुनीता जाट ने अपना सपना पूरा करते हुए बुराई करने वाले समाज के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा।