Siya Goyal showed the middle finger to the media; people were outraged by her brazen attitude

Siya Goyal showed the middle finger to the media; people were outraged by her brazen attitude


Siya Goyal Shows Middle Finger: सिया गोयल का नाम इन दिनों मीडिया में छाया हुआ है। इस महिला पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल के मर्डर का आरोप है। जी हां, एक बार फिर से एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर लगता है कि सिया गोयल को अपने किए कराए पर कोई अफसोस नहीं है।

Siya Goyal

सिया गोयल इस वीडियो में पुलिस के साथ दिख रही है और उसने मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाई है। जी हां, सभी जानते हैं कि मिडिल फिंगर गाली देने के लिए या आपत्तिजनक इशारा करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस वीडियो को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि वो ऐसा कर रही है।

Deepika Narayan Bhardwaj नाम की एक पत्रकार ने इस वीडियो को साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ”सिया गोयल ने मीडिया वालों को मिडिल फिंगर दिखाई। उन्होंने ज़रूर @DeShobhaa का आर्टिकल पढ़ा होगा और समझा होगा कि कितने सनकी लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। अब उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें पता है कि वे बच निकलेंगी।”

क्या है पूरा मामला?

सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी थी और बाद में खबर आई थी कि वो किसी और के साथ रिश्ते में थी। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें केतन के द्वारा सिया का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया था। वो कभी फूल दे रहा था तो कभी केक काट रहा था। पता चला था कि जन्मदिन के लिए केतन ने सिया के लिए 17 करोड़ रुपए का पैलेस बुक किया था।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाने को लेकर लोगों ने काफी खरी खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा, ”उसके हाव-भाव से साफ़ पता चलता है कि उसे सज़ा मिलने का ज़रा भी डर नहीं है।” एक ने लिखा, ”कम से कम अब बेशर्म न्यायपालिका को एक मिसाल कायम करने के लिए कड़ी सज़ा देनी चाहिए।” एक ने लिखा, ”उसे पता है कि उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। यह भारत है।” एक ने लिखा, ”कातिल सोनम रघुवंशी को अब तक कोई सज़ा नहीं मिली है और वह ज़मानत पर बाहर है।” फिलहाल आप देखिए वीडियो..