Singer Hema Sardesai Casting Couch: She said everyone wants to sleep with me

Singer Hema Sardesai Casting Couch: She said everyone wants to sleep with me


Hema Sardesai Casting Couch: इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की घटनाओं का जिक्र आए दिन कोई ना कोई करता रहता है। लेकिन इस बार किसी अदाकारा ने नहीं बल्कि एक सिंगर ने घिनौने राज से पर्दा हटाया है कि आपका दिल हिल जाएगा।

Hema Sardesai

इस सिंगर ने आरोप लगाया कि, हर कोई उनके साथ सोना चाहता था। जी हां, इन खुलासों के बाद ही उन लोगों के कथन सच हो जाते हैं जो कहते हैं कि इंडस्ट्री में बिना कंप्रोमाइज के कुछ नहीं हो सकता है।

इस मशहूर सिंगर का नाम है हेमा सरदेसाई जिनके खुलासे से सभी हैरान हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के इस काले सच का पर्दाफास किया है जो कि ज्यादातर लोग किसी ना किसी डर से छिपा ही लेते हैं।

कभी नहीं चुना गलत रास्ता

हेमा सरदेसाई अपने साथ हुए अनुभवों पर बात कर रही थीं। काम मिलने को लेकर सिंगर ने कहा कि, ”हर कोई मेरे साथ सोना चाहता था।” उनका ये बयान किसी भी इंडस्ट्री की हकीकत बयान करने के लिए काफी है। हालांकि सिंगर ने कहा कि, उन्होंने कभी गलत समझौते नहीं किए। जब भी कंप्रोमाइज के ऑफर आए उनको ठुकरा दिया गया। उन्होंने बताया, ”मैं सीधा मना कर देती थी। वो लोग कहते थे कि ये गाने आपको नहीं मिलेगा, तो मैं कहती थी, ठीक है।” इस वक्त वो आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी हैं और लोगों को अच्छी सीख दे रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी ने मनोरंजन जगत के इस काले सच से पर्दा उठाया है। इसके पहले भी कई सिंगर इस पर बोल चुकी हैं।

हेमा सरदेसाई के सुपरहिट गाने

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हेमा सरदेसाई ने कई शानदार गाने गए हैं। इस लिस्ट में ‘पिया पिया’, ‘इश्क सोना है’, ‘जानम समझा करो’, ‘जंगल है आधी रात है’, ‘अवारा भंवरा’ और ‘कोई नहीं तेरे जैसा’ शामिल हैं। फिलहाल वो काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं।