Simple Kaul on Kissing Scene: गुलाबो के किरदार से मशहूर हुईं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का एक्ट्रेस सिंपल कौल को भला कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर अपने शानदार लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली सिंपल कौल ने किसिंग सीन और इंटिमेट सीन्स को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि हैरान करने वाला है।

जी हां, सिंपल ने ऑनस्क्रीन किसिंग और इंटीमेट सीन्स को लेकर अपनी बेबाक राय रखी। इसके अलावा अपने पति को लेकर किसिंग सीन पर कुछ ऐसा कहा जो कि आपको जानना चाहिए।
सिंपल कौल का कहना था कि पति किस कर सकता है लेकिन शर्त ये है कि किसी के साथ उसका अफेयर ना हो। सिंपल ने इसके अलावा कहा कि इन चीजों को निजी रिश्तों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
पति के किसिंग सीन पर बोलीं सिंपल कौल
तारत मेहता फेम इस एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उनके पति अगर किसी महिला को किस करते हैं या इंटिमेट सीन्स देते हैं तो उनका रिएक्शन क्या होगा। सिंपल ने जवाब दिया कि, “अगर मेरे पति या पार्टनर को प्रोफेशनल तौर पर किसिंग या इंटीमेट सीन करना पड़े, तो मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि वह सिर्फ उनका काम है।” सिंपल कौल का ये भी मानना था कि ऑनस्क्रीन जो केमेस्ट्री होती है उसका रियल जीवन में काफी असर पड़ता है। सिंपल ने कहा कि, ”रिश्ता होते हुए अगर कहीं और उसका रिलेशन होता है तो मैं स्वीकार नहीं करूंगी, चीटिंग चीटिंग होती है।” इसके बाद उनके बयान को लेकर चर्चा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर
अभिनेत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह से उनकी शानदार तस्वीरों से भरा हुआ है। कहीं वो बीच पर होती हैं तो कहीं बोल्ड ड्रेसेस के साथ धमाका करती हैं। उनको इस प्लेटफॉर्म पर 794k फॉलोअर्स है। वो किसी भी तरह की कोई पोस्ट करती हैं तो वो तुरंत वायरल होती हैं। हालांकि वो अभी तक किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं हैं।



