Shweta Tiwari Raja Choudhary Daughter palak tiwari custody Settlement 93 lakh after divorce full controversy

Shweta Tiwari Raja Choudhary Daughter palak tiwari custody Settlement 93 lakh after divorce full controversy


Raja Choudhary Shweta Tiwari Daughter Settlement: अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को जरूरत के जितना ही एक्सपोज करना पसंद करती हैं। हालांकि उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी समय समय पर इंटरव्यू देकर उन्हें लेकर विवादित बातें करते दिखाई देते हैं। एक बार फिर से राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर हैरान करने वाले आरोप लगाए और उनके रिलेशन फिर से सुर्खियों में आ गया है।

Shweta Tiwari

पलक तिवारी को लेकर श्वेता तिवारी और राजा चौधरी के बीच सेटलमेंट

इसी दौरान राजा चौधरी ने बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख के फ्लैट लेने के मामले में भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। राजा चौधरी के रिएक्शन पर बात करने से पहले आपको बता दें कि बता दें कि तलाक के समझौते के दौरान, श्वेता ने राजा चौधरी के नाम लगभग 93 लाख रुपये कीमत का एक-बेडरूम वाला फ्लैट ट्रांसफर किया था। इसके बदले में, राजा ने तलाक के कागजात पर साइन किए और अपनी बेटी पलक तिवारी की कस्टडी न मांगने पर सहमति जताई।

श्वेता तिवारी ने बताई थी फ्लैट वाली बात

इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया था कि 93 लाख के बदले कोई अपनी बच्ची की कस्टडी कैसे ठुकरा सकता है। श्वेता तिवारी ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब लीगल टीम ने राजा चौधरी और पलक तिवारी के बीच प्रॉपर्टी की जॉइंट ओनरशिप का ऑफर रखा, तो राजा ने इसे ठुकरा दिया। इसके बजाय, उन्होंने पूरी ओनरशिप (अकेले मालिकाना हक) की मांग की। उनके इस फैसले ने श्वेता को हैरान कर दिया। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं तब हैरान रह गई जब राजा ने कहा, ‘मैं प्रॉपर्टी के लिए अपनी बेटी की कुर्बानी दे दूंगा। मुझे फ्लैट दे दो, और मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा।’

राजा चौधरी ने बताया अपनी पक्ष

अब, सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपने नए इंटरव्यू में, राजा चौधरी ने कहानी का अपना पक्ष सुनाया, ‘2007 मैं हम अलग हो गए… फैमिली कोर्ट में केस चला गया। 2007 से 2012 तक मुझे नहीं लगता कि वो 10 बार भी कोर्ट आई होगी, जबकी मैं हर डेट पर वहां गया।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि अदालत के आदेश के अनुसार, उन्हें अपनी बेटी पलक से एक तय जगह पर मिलने की इजाजत थी, लेकिन श्वेता उसे कभी वहां नहीं लाईं।

राजा ने बताया कि फ्लैट शुरू में 9 लाख रुपये में खरीदा गया था। उनके अनुसार, उनके पिता ने डाउन पेमेंट का भुगतान किया, जबकि उन्होंने और श्वेता ने मिलकर ईएमआई भुगतान किया। उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने कहा ये वाला फ्लैट तू दे दे और तू रख भैया अपना साम्राज्य, अपने बच्चे, जो भी तुझे चाहिए। मेरी जिंदगी से तुम… मुझे शांति दो यार।’

सौतेले पिता ने की गंदी हरकत

बता दें कि श्वेता तिवारी ने राजा चौधकी को तलाक देने के बाद अभिनव कोहली के साथ कुछ सालों तक रिश्ते में रहने के बाद श्वेता ने 2013 में उनसे शादी की थी। अभिनव और श्वेता तिवारी का एक बेटा रेयांश है जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था। हालांकि श्वेता और अभिनव के रिश्ता का अंत भी काफी बुरा हुआ। अगस्त 2019 में श्वेता तिवारी ने मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिनव कोहली ने उनकी बेटी पलक तिवारी को आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं और परेशान करने वाली टिप्पणियां कीं। इसके बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार किया था।

पलक इब्राहिम के रिलेशन के चर्चे

फिलहाल श्वेता तिवारी अपने दोनों बच्चों पलक तिवारी और रेयांश के साथ मस्त लाइफ जी रही है और अकेले ही दोनों की परवरिश कर रही हैं। पलक तिवारी फिलहाल अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं। इसके साथ ही पलक सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी काफी सुर्खियो में रहती हैं।