Shruti Haasan Buys Lavish Chennai Mansion But Parents Skip Her Grand Griha Pravesh Puja

Shruti Haasan Buys Lavish Chennai Mansion But Parents Skip Her Grand Griha Pravesh Puja


Shruti Haasan New Home Puja: जानी-मानी अभिनेत्री और कमल हासन की बेटी श्रुति हासन इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है और हाल ही में उन्होंने चेन्नई में अपना नया घर खरीद लिया है।

Shruti Haasan

ग्रह प्रवेश की पूजा में नहीं दिखे श्रुति हासन के पेरेंट्स

श्रुति हासन की हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ नई तस्वीरें सामने आईं। जिनमें वह अपने करीबी दोस्तों के साथ में गृह प्रवेश की पूजा करती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान उनके माता-पिता नजर नहीं आए।

नया घर लेकर खुश दिखीं श्रुति हासन

श्रुति हासन की दोस्त ने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की तस्वीरों को शेयर किया इसमें श्रुति पूजा में बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान श्रुति ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है और वह अपनी गर्ल गैंग के साथ में पूजा करती हुई नजर आई। उनके चेहरे पर खुशी से साफ पता चलता है कि वह नए घर में आकर कितनी ज्यादा हैप्पी है।

हाथ जोड़कर पूजा करती नज़र आईं श्रुति हासन

तस्वीरों में साफ देखने के लिए मिल रहा है कि पंडित जी पूजा करवा रहे होते हैं तो वही श्रुति अपनी दोस्तों के साथ हाथ जोड़कर बैठी हुई नजर आ रही है। उनके गले में माल भी है और माथे पर टीका लगा हुआ है। तस्वीरों के दौरान उन्होंने अपनी लग्जरियस घर की झलक भी दिखाई। अभी तक उन्होंने ज्यादा सामान घर में शिफ्ट नहीं किया है। जिसकी वजह से घर थोड़ा खाली दिख रहा है।

श्रुति हासन के घर की झलक काफी ज्यादा स्पेशल नजर आ रही है और किचन की झलक भी देखने के लिए मिली। अभिनेत्री का घर काफी मॉडर्न लुक का है और अब फैंस उन्हें नए घर की बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं।

श्रुति हासन का वर्कफ्रंट

श्रुति हासन के अगर वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह ज्यादातर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही काम कर रही है और वही की फिल्मों में नजर आती है। बॉलीवुड में भी उन्होंने काम किया था लेकिन यहां पर उनके करियर चल नहीं पाया। हाल ही में वह रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म पेड्डी में नजर आई थी। तीनों के बीच एक आइटम सॉन्ग था जो काफी वायरल हुआ था।