Shreyas Talpade On Cardiac Arrest: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता श्रेयस तलपड़े पिछले 20 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनकी काफी बेहतरीन फिल्में भी हैं और उन्हें दर्शकों द्वारा कही प्यार भी मिला है। हाल ही में उन्हें ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में देखा गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई और श्रेयस तलपड़े के काम को भी दर्शकों ने काफी सराहा।

श्रेयस तलपड़े को आया था कार्डियक अरेस्ट
लेकिन आपको बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रेयस तलपड़े के साथ एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल 2023 में दिसंबर में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया था। जिसकी वजह से वह अस्पताल में एडमिट हुए और बताया जाता है कि उनकी तबीयत शूट के वक्त थोड़ी बिगड़ गई थी। उनकी पत्नी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया तो एक्टर बेहोश हो गए। लेकिन उन्हें किसी तरीके से होश में लेकर आया गया और उनकी सर्जरी की गई।
अब हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने इस पूरी घटना का जिक्र किया है। कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया कि यह उनकी दूसरी जिंदगी है। इस हादसे के बाद में उन्होंने अपनी जिंदगी में कई सारे बड़े बदलाव किए। अभिनेता ने कहा कि “वह वक्त मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा था।”
10 मिनट के लिए रुक गई थी धड़कन
श्रेयस ने इस पर आगे बात करते हुए बोला कि “उसके बाद में हमारी जिंदगी काफी ज्यादा बदल गई थी। पहले में सिर्फ काम को इंपोर्टेंस देता था और मेरे लिए मेरा काम बहुत जरूरी था। मैं बस कहता था कि मुझे काम करना है लेकिन अपने परिवार को भी क्वालिटी टाइम देना है। लेकिन उन 10 मिनट में जब मैं टेक्निकल मर गया था तो काफी कुछ हुआ।”
आगे बात करते हुए एक्टर ने कहा कि “मेरे दिल की धड़कन 10 मिनट तक बंद हो गई थी और उन्हें मुझे वापस जिंदा करना पड़ा था। जो आप फिल्मों में देखते हैं उन्होंने मुझे सीपीआर देना शुरू किया और फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर मेरी दिल की धड़कन वापस आई थी।”
अब परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताते हैं श्रेयस तलपड़े
बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट उन्हीं की गाड़ी में आया था और उनकी पत्नी ने तभी उन्हें संभाला। अस्पताल लेकर गई। जब उन्हें अरेस्ट आया था तो वह अस्पताल के पास ही थे। वहां उनका तुरंत ऑपरेशन हुआ। एक्टर ने बताया कि उस एक पल ने उन्हें इस बात का एहसास दिलाया कि उनका काम ही जिंदगी में सब कुछ नहीं है। अब वह परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं।



