Shreya Kalra felt uncomfortable by Ram Kapoor’s action, kissing again again in lock up 2

Shreya Kalra felt uncomfortable by Ram Kapoor’s action, kissing again again in lock up 2


Shreya Kalra Ram Kapoor Kiss: लॉक अप सीजन 2 को लेकर चर्चा है और इस वक्त श्रेया कालरा और राम कपूर को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। बता दें कि बार बार किसिंग को लेकर श्रेया कालरा राम कपूर से परेशान हो गई हैं और वो काफी असहज होती हैं।

Shreya Kalra

उन्होंने यहां तक कह दिया था कि, मेरे पिता भी इतनी किस नहीं करते हैं। जी हां, राम कपूर को लेकर अक्सर देखा जाता है कि वो कई दोस्तों के साथ इसी तरह से पेश आते हैं।

ये मामला तब का है जब नए टीम लीडर चुनने को लेकर वोट हो रहे थे और शिवांगी जोशी को बड़ा मत मिला और वो जीतीं। इस दौरान श्रेया कालरा ने कुछ ऐसा कहा जो जिसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने राम कपूर का नाम लेते हुए अपनी बात रखी।

श्रेया कालरा ने खुलकर कही अपनी बात

लीडर के टास्क के दौरान हुई एक घटना का जिक्र करते हुए श्रेया ने कहा, “जब शिवांगी अपना टास्क कर रही थीं, तो राम सर मेरे करीब आ गए।” इसको लेकर हर्षद ने कहा, ‘इतने करीब मत आइए’। जैसे ही वह पीछे हटे, उन्होंने सॉरी कहा। कैसा सॉरी? वह आदमी आता है और थूकता है। उनके मुँह पर कहो। उन्होंने सचमुच हर जगह थूक दिया था।” इसके अलावा श्रेया ने ये भी कहा कि वो असहज हुईं थीं। उनको अपनी हद में रहना चाहिए। श्रेया ने बोला, “कुछ बाउंड्री बनाए रखनी चाहिए। और इस बार, अगर उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की, तो मैं उनका मुँह पकड़कर कहूँगी कि मेरे पिता भी मुझे इतना किस नहीं करते, तो आप मुझे किस मत करो। मैंने आपको तीन बार बचाया, और आपने उंगली तक नहीं उठाई। उनकी सीनियरिटी पर शर्म आनी चाहिए। मैं ऐसे सीनियर्स पर थूकती हूँ।”

श्रेया कालरा का ये बयान खबरों में हैं। इसके पहले भी राम कपूर कई महिलाओं के साथ ऐसा कर चुके हैं। देखने वाली बात होगी कि राम कपूर दोबारा ऐसी हरकत शो में करते हैं या नहीं।