Shreya Kalra Molest By Her Cousin: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इस हफ्ते सारे के सारे कंटेस्टेंट अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने रख रहे हैं। इसी बीच श्रेया कालरा ने भी अपना दर्दनाक सच बताया और इसे सुनने के बाद में घर का माहौल काफी भावुक होता हुआ नजर आया।

श्रेया का 13 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण
जब शो के दौरान आकांक्षा चौधरी को श्रेया कालरा का सीक्रेट सामने लाने का मौका मिला तो उन्होंने तो उन्होंने कजिन वर्ड उन्हें दिया। जिस पर श्रेया ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनके ही एक कजिन ने उनका यौन शोषण किया था। श्रेया ने बताया कि वह इस सीक्रेट को इसीलिए भी छुपाना चाहती थी क्योंकि इससे उनके परिवार पर बहुत ही गहरा असर पड़ सकता है।
श्रेया ने कहा कि “मैं अपने सीक्रेट को इसीलिए छुपा रही थी कि फाइनल में जाना है और मुझे भरोसा है कि मैं अपनी मेहनत से वहां पर पहुंच भी सकती हूं। लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि यह बात बाहर आए क्योंकि इससे मेरे परिवार में बहुत कुछ बदल जाएगा।”
13 साल की उम्र में हुई शर्मनाक घटना
श्रेया ने बताया कि बचपन में कई बार वह अपनी नानी के घर पर जाया करती थी और वहीं पर उनके साथ में ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि “मैं 13 साल की थी और तब मुझे समझ भी नहीं आता था कि मेरे साथ में यह क्या हो रहा है। मेरे परिवार में आज तक मैंने किसी को भी यह बात नहीं बताई है और सिर्फ ऋषभ को यह बात पता है।”
सिंपैथी लेना नहीं चाहती है श्रेया
श्रेया ने आगे यह भी कहा कि “वह किसी की सिंपैथी नहीं लेना चाहती हैं और बोला कि मैं खुद को पीड़ित बनाकर नहीं रखना चाहती हूं। मैं ऐसा नहीं चाहती हूं कि लोग शो के बाहर जाकर मुझ पर तरस दिखाएं। जिसने मेरे साथ में ऐसा किया उसकी मां की तकरीबन 3 साल तक मेरी मां ने देखभाल की थी और अगर मम्मी को यह बात पता चली तो वह पूरी तरीके से टूट जाएंगी।”
भाई के लिए चुप थीं श्रेया
श्रेया ने आगे बात करते हुए बताया कि उनका सगा भाई नवंबर में शादी करने जा रहा है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मेरे भाई की पिछले साल शादी टूटी थी क्योंकि इस इंडस्ट्री में मैं काम कर रही हूं और कुछ विवाद भी हो गए थे। लेकिन अब उसकी जिंदगी थोड़ी सही हुई है और मुझे डर था कि कहीं यह सच बाहर आया तो उसकी खुशियां खत्म हो सकती है।”
उसी रिश्तेदार की शादी की अटेंड
अंत में श्रेया कहती है कि “मुझे इस बात का सबसे ज्यादा दुख है कि मैं हमेशा लोगों से यही कहती हूं कि अपने हक के लिए लड़ना चाहिए लेकिन मैं खुद इतने साल तक अपनी बात को का नहीं पाई हूं। इतना सब होने के बावजूद भी मैं इस रिश्तेदार की शादी में अपने परिवार के साथ में गई हुई थी।”



