Shivangi joshi reveals parents washed dishes in canteen father loss in business amid her old video viral

Shivangi joshi reveals parents washed dishes in canteen father loss in business amid her old video viral


Shivangi Joshi Trolled For Family Struggle Statement: अक्सर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मों या टीवी के सेलिब्रिटीज कई बार कुछ ऐसा आप बता देते हैं और बयान देते हैं जो सुर्खियों में आ जाता है। लेकिन उन सभी बयानों को याद भी रखना काफी मुश्किल है। दिक्कत तब आती है जब वक्त के साथ वह बयान बदल दिए जाते हैं।

Shivangi Joshi

ऐसा ही कुछ रियल्टी शो लॉकअप सीजन 2 में देखने के लिए मिला जहां पर एक के बाद एक सभी कंटेस्टेंट्स ने हैरान कर देने वाले सीक्रेट्स रिवील किया। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी का भी नाम शामिल है और उन्होंने अपने परिवार के स्ट्रगल के बारे में बताया। साथ ही यह भी बताया कि बचपन में उनके मुंह बोले मामा ने उन्हें मोलेस्ट किया था।

खाना खाने तक के नहीं थे पैसे

टीवी की जाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने शो में बताया कि उनके पिता को बिजनेस में काफी ज्यादा लॉस का सामना करना पड़ा था। साथ ही इसके बाद उनके परिवार सड़क पर आ गया था और उनकी फैमिली ने काफी स्ट्रगल किया। उनके पास खाना खाने और चूल्हा जलाने तक के पैसे नहीं थे।

जिसके चलते शिवांगी जोशी और उनके परिवार में ब्रेड और मटर खाकर दिन काटे। वो भी उनके किसी रिश्तेदार ने दिए थे। लेकिन शिवांगी जोशी के इस सीक्रेट के सामने आने के बाद में उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरस होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें वह अपने पिता का पेशा बिल्कुल अलग बताती हुई नजर आई।

लॉस के कारण सड़क पर आया परिवार

एक टास्क के दौरान शिवांगी जोशी ने अपना सीक्रेट बताया और कहा कि “हमारे एक रिलेटिव के साथ पापा का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस हुआ करता था। सब कुछ सही चल रहा था। पापा और उनके बीच कुछ दिक्कत हुई और सारा लॉस उन्होंने पापा के ऊपर डाल दिया। लॉस इतना ज्यादा था कि पापा को सब कुछ बेचना पड़ गया। इसके बाद मेरे पापा मम्मी ने कैंटीन में बर्तन तक धोए हैं और हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं थे।”

आर्मी में थे शिवांगी के पिता

लेकिन अब शिवांगी जोशी का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है और इसमें वह कहती हुई नजर आई कि उनके पापा आर्मी में थे। इन दोनों बातों में काफी अंतर है और इसके चलते अब शिवांगी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही उनके दावों को झूठा बताया जा रहा है।

पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

पिंकविला के साथ एक पुराने इंटरव्यू के दौरान शिवांगी जोशी ने एक तस्वीर दिखाई और कहा कि “जैसा कि आप देख सकते हैं कि मेरे बॉय कट बाल थे। तो मेरे पापा आर्मी में हुआ करते थे और बचपन में फौजी कट कराया करते थे।”

ट्रोल हुईं शिवांगी

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही उनके बताए गए सीक्रेट पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और काफी लोगों का कहना है कि वह शो में सिंपैथी के लिए झूठ बोल रही हैं।