Shilpa Shirodkar had to share a makeup room with Suniel Shetty because of this actress

Shilpa Shirodkar had to share a makeup room with Suniel Shetty because of this actress


Shilpa Shirodkar News: शिल्पा शिरोडकर ने बिग बॉस में आने के बाद फिर से सुर्खियां बटोरीं थीं और अब लगातार काम कर रही हैं। हाल ही में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में बतौर गेस्ट पहुंची थीं और जो किस्सा उन्होंने सुनाया वो काफी मजेदार था।

Shilpa Shirodkar

शिल्पा ने बताया कि क्यों वो करिश्मा कपूर की वजह से सुनील शेट्टी के साथ एक ही मेकअप रूम साझा करने के लिए तैयार हो गईं थीं। 90 के दशक में सुनील शेट्टी, शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर की एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम गोपी किशन था।

इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसमें सुनील शेट्टी का डबल रोल था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का ये किस्सा शिल्पा ने फैंस को सुनाया है।

इसलिए साझा किया एक मेकअप रूम?

शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि 90 के दशक में वैनिटी नहीं होती थीं तो एक मेकअप रूप में ही सब करना पड़ा था। मैं और सुनील शेट्टी शूट कर रहे थे और दोनों के अलग अलग मेकअप रूम थे। फिर किसी ने बताया कि अगले दिन करिश्मा कपूर शूटिंग सेट पर होंगी। प्रोड्यूसर के लिए ये समस्या थी कि तीन स्टार और दो मेकअप रूम हैं तो कैसे मैनेज होगा। इसलिए मैने फैसला किया कि मैं सुनील शेट्टी के साथ रूम साझा कर लूंगी। करिश्मा कपूर नई नई आ रहीं थीं तो मैने सोचा उनको कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। आखिर हमें करना ही क्या था, बस कपड़े बदलने होते हैं और मेकअप करना होता है। शिल्पा शिरोडकर का ये बयान अब खबरों में हैं और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

शिल्पा शिरोडकर की फिल्में

अपने करियर में शिल्पा ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन वो उतनी सफल नहीं हो पाईं। उन्होंने हम, आंखें, खुदा गवाह और गोपी किशन जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। फिलहाल वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं।