Shagun Sharma Accuses Gaurav Khanna: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 शुरू हो चुका है और इसको देखने के लिए फैंस बेसब्री से काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस बीच विवाद शुरू हो चुके हैं।

शगुन शर्मा को गौरव खन्ना ने किया बुली
दरअसल हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में काम कर चुकी अभिनेत्री शगुन शर्मा ने कुछ आरोप लगा दिए हैं जिसके बाद में हर कोई हैरान है। अभिनेत्री के मुताबिक गौरव ने उन्हें शो में काफी बुली किया था। बताते चलें कि इस सीजन में दोनों साथ में नजर आएंगे। इसी के चलते शगुन ने एक्टर के लिए ऐसी बात कही है।
हाल ही में फ़िल्मीज्ञान के साथ बातचीत के दौरान शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना के साथ काम करने को लेकर बात की और कहा कि “वह एक ऐसे इंसान है जिन्होंने मुझे बहुत ज्यादा बुली किया है। मुझे ऐसा लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसे शख्स है जिससे मैं कभी भी मिलना नहीं चाहूंगी।”
शगुन शर्मा का बड़ा दावा
जब शगुन से सवाल किया गया कि क्या उनके साथ खतरों के खिलाड़ी शो के सेट पर गौरव खन्ना ने कुछ किया था? तो अभिनेत्री ने एक उदाहरण देकर समझाया कि अगर कोई भी स्टंट होता है और उसमें ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं तो गौरव खन्ना सिर्फ शगुन को ही टारगेट करके कहते थे कि उनसे कुछ भी नहीं होता है। शगुन की माने तो गौरव ने उन्हें लेकर काफी मीन बातें भी की थी।
शगुन शर्मा के सपोर्ट में आए लोग
शगुन शर्मा के इस बयान के बाद में काफी सारे लोग उनके सपोर्ट में आ गए और कुछ लोगों ने दावा किया कि गौरव खन्ना ने यही सब बिग बॉस 19 में भी किया था। तान्या मित्तल को उन्होंने शो में काफी परेशान किया था। लेकिन अभी तक गौरव खन्ना की तरफ से इन आरोपों पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
विवादों में बने हुए हैं गौरव खन्ना
अगर हम गौरव खन्ना की बात करें तो आपको बता दें कि इस समय उनकी निजी जिंदगी काफी ज्यादा विवादों में बनी हुई है। उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इस समय लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही है जहां पर उन्होंने तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद गौरव भी शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे और उन्होंने आकांक्षा से कहा था कि तलाक के खुलासे ने उनकी बैंड बजा दी है।



