Shagufta Ali Confirms Remaining Unmarried After Her Partners Death Following 26 Years Wait

Shagufta Ali Confirms Remaining Unmarried After Her Partners Death Following 26 Years Wait


Shagufta Ali On Her Partner: टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बन चुकी अभिनेत्री शगुफ्ता अली आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन इस समय वह निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकर हर किसी की आंखें नम हो जाएं।

Shagufta Ali

26 साल तक एक्ट्रेस ने किया शादी का इंतजार

दरअसल शगुफ्ता अली ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने 26 साल तक अपने प्यार का इंतजार किया था, लेकिन किस्मत हर बार उनका साथ छोड़ देती है। उनकी शादी भी तय हो गई थी और कोई ना कोई ऐसी घटना हो जाया करती थी जिसे सब कुछ टल जाता। आखिरकार वह जिससे प्यार करती थी उनका बीमारी की वजह से निधन हो गया।

शगुफ्ता अली ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनके पार्टनर ने कई बार शादी करने की प्लानिंग भी की थी। लेकिन हर बार कोई ना कोई मुसीबत सामने आकर खड़ी हो जाती थी।

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि “यह कोई कहानी नहीं है यह सच्चाई है। जब भी हम सोचते थे कि इस महीने शादी कर लेंगे तो कभी उनका एक्सीडेंट हो जाता था तो कभी मेरा हो जाता था। अभी मैं शूटिंग में बिजी होती थी तो वह अपने बिजनेस में।”

अभिनेत्री ने खुद को बताया मीना कुमारी

एक्ट्रेस ने कहा कि “कभी मैं आउटडोर शूट पर होती थी तो वह लंदन में। एक बार तो सब कुछ तय हो गया था लेकिन उनके परिवार में अचानक परेशानी हुई और उन्हें जाना पड़ा। ऐसे ही 26 साल निकल गए। गुप्ता ने हंसते-हंसते खुद पर ही तंज कसते हुए कहा कि मैं मीना कुमारी हूं। ट्रेजेडी क्वीन। मेरी लव स्टोरी सैड, घर की स्टोरी सैड, करियर की स्टोरी भी सैड है मैं एकदम बेचारी बन गई हूं।”

शगुफ्ता के पार्टनर की गंभीर बीमारी से हुई मौत

शगुफ्ता अली ने बताया कि जब उनके पार्टनर का निधन हो गया था तो उनका शादी पर से विश्वास उठ गया था। जिस इंसान से वह इतना ज्यादा प्यार करती थी उसकी गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई और इससे वह सब में में अंदर से टूट गई थी।

हर कदम पर मां ने दिया साथ

अभिनेत्री ने बताया कि “मैं बात भी नहीं सकती हूं वह क्या एहसास था। मैं डिप्रेशन में तो नहीं गई थी क्योंकि मेरी मां ने मुझे संभाल लिया था। लेकिन मैं बहुत ज्यादा अकेली हो गई थी और कोई यह खालीपन नहीं भर सकता और मैं बहुत रोती थी। कुछ दोस्तों ने मुझे कहा कि क्या ड्रामा कर रही हो। मैंने उन्हें कहा कि मैं ड्रामा कर रही हूं तो मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो। मेरी मां हर कदम पर मेरे साथ थी।”

रात में सोने के लिए लेनी पड़ती है नींद की गोलियां

शगुफ्ता अली ने बताया कि उन्होंने कभी आत्महत्या करने के बारे में नहीं सोचा लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब वह भर चुकी थी। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और आज भी उन्हें रात में सोने के लिए नींद की गोलियां लेनी पड़ती है।

गोद ली हुई बेटियों और मां के भरोसे कात रही जिंदगी

शगुफ्ता अली ने इतना संघर्ष और दर्द झेलने के बावजूद भी हार नहीं मानी। अभी के वक्त में 59 साल की उम्र में वह अपनी गोद ली हुई बेटियों और मां के साथ अच्छे से जिंदगी बिता रही है। अगर उनके करियर के बारे में बात करें तो उन्हें वीर की अरदास वीरा और ससुराल सिमर का जैसे काफी सारे टीवी शोज में देखा जा चुका है। सिर्फ तुम, लैला मजनू और हीरो नंबर 1 जैसी फिल्मों का भी हिस्सा वह रह चुकी हैं।