Shabana Azmi on Scene: बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज हुआ और वो काफी पसंद किया जा रहा है। सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। ऐसे में ट्रेलर ल़ॉन्च इवेंट से एक वीडियो शबाना आजमी का वायरल हुआ है जिसमें वो फिल्म के एक सीन का जिक्र कर रही हैं।

उन्होंने फिल्म में एक हिंदू महिला का किरदार निभाया है जो कि बटवारे के दौरान पाकिस्तान वाले हिस्से में फंस जाती है और वो घर एक मुस्लिम को अलॉट होता है जो कि सनी देओल हैं। शबाना आजमी ने बताया कि एक सीन के दौरान वो काफी सदमें आ गईं थीं जब विलेन ने उनका कुर्ता फाड़ा था। इस दौरान सनी देओल को भी इमोशनल देखा गया।
शबाना आजमी ने साझा किया सीन का अनुभव
दिग्गज अदाकारा ने कहा कि, फिल्म में एक सीन है जहां पर विलेन मुझे घसीटता है और मेरा कुर्ता फाड़ देता है। एक इंसान के तौर पर, मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ और लगा कि मेरी गरिमा पूरी तरह छिन गई है। ट्रेलर में इसकी एक छोटी सी झलक दिखती है, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी खुद को इतना कमज़ोर और बेबस महसूस किया था।”
इसके अलावा शबाना आजमी ने कहा, “और यकीन मानिए, जब सनी ने आकर मेरे ऊपर वह दुपट्टा डाला, तो उस पल वह सिर्फ़ मेरा किरदार नहीं था – वह मेरा बेटा, मेरा रक्षक बन गया था। मैंने उसे पूरे दिल से गले लगाया और सोचा, ‘शुक्र है कि वह मुझे बचाने के लिए यहाँ है।” शबाना आजमी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी प्यार हासिल किया है। इस दौरान सनी देओल भी वहां थे और शबाना आजमी के पति और लेखक जावेद अख्तर भी नजर आ रहे थे।
ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को फिल्म का इंतजार है। 14 अगस्त 2026 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके पहले भी सनी देओल ने इस तरह की फिल्में की हैं लेकिन ये उनमें से कुछ अलग है। देखिए वीडियो..



