Senior Journalist Claims That Urmila Matondkar Secretly Married Director Ram Gopal Varma In A Temple

Senior Journalist Claims That Urmila Matondkar Secretly Married Director Ram Gopal Varma In A Temple


Urmila Matondkar Ram Gopal Verma Marraige: एक वक्त हुआ करता था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में उर्मिला मातोंडकर और रामगोपाल वर्मा के प्यार के चर्चे हुआ करते थे। बताया जाता था कि दोनों एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते थे लेकिन जल्दी ही इनका रिश्ता टूट गया था।

Urmila Matondkar Ram Gopal Verma

वैसे तो कभी भी राम गोपाल वर्मा या फिर उर्मिला मातोंडकर द्वारा कभी भी उनके रिलेशनशिप को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई। लेकिन हाल ही में सीनियर पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने दोनों की शादी को लेकर दावा किया है।

क्या उर्मिला और राम गोपाल वर्मा की हुई थी शादी?

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट के दौरान ज्योति वेंकटेश ने कहा कि “मैं रामगोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के बारे में लिखा करता था। दोनों की तरफ से ही स्टोरी ना लिखने का प्रेशर था और एक बार मुझे चिरंजीवी मिले थे। तब वह जेंटलमैन फिल्म में काम कर रहे थे।”

ज्योति वेंकटेश ने बताया कि “उन्होंने मुझे कहा कि तुम इतना लिखते हो तो यह क्यों नहीं लिखा कि राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला से शादी कर ली है। मैंने उन्हें कहा कि शादी कब हुई मुझे तो अफेयर के बारे में ही सिर्फ पता था।”

चिरंजीवी ने खोला बड़ा राज

ज्योति ने बताया कि “चिरंजीवी ने कहा कि हां, दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में शादी कर ली थी। तो मैंने उन्हें कहा कि मैं विश्वास नहीं करता हूं, कोई भी ऐसे ही बोल सकता है। तू चिरंजीवी ने मुझे कहा कि मैं कह रहा हूं की शादी हो गई है और उन्होंने मुझे मंदिर के एक शख्स का नंबर भी दिया था जिसने दोनों की शादी करवाई थी।”

सीनियर पत्रकार ने आगे बात करते हुए बताया कि “मैंने मैगजीन में लिखा था कि दोनों की शादी हो चुकी है। लिखने से पहले मैंने उर्मिला को फोन भी किया तो वह रोने लग गई थी। उन्होंने मुझे रोते हुए कहा कि आप मुझे कितने समय से जानते हो और मेरे बारे में ऐसे कैसे लिख सकते हो।”

ज्योति ने बताया कि “मैंने बाद में रामगोपाल वर्मा को कॉल किया और उन्होंने इस पर कोई भी कमेंट नहीं किया। मैंने कहा कि आपकी पत्नी रो रही है और आप अभिनेत्री के साथ में अफेयर में भी हैं। यह उसकी हेल्थ पर भी असर डाल सकता है तो उन्होंने मुझे कहा कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं।”

क्यों टूट गया था रामगोपाल और उर्मिला का रिश्ता?

ज्योति वेंकटेश से सवाल किया गया कि क्या उर्मिला ने शादी से इनकार कर दिया था तो उन्होंने कहा कि नहीं। उर्मिला बस रोटी जा रही थी लेकिन उन्होंने शादी से इनकार नहीं किया था। जब ज्योति वेंकटेश से सवाल किया गया कि दोनों का रिश्ता क्यों टूटा तो उन्होंने कहा कि उर्मिला, राम गोपाल वर्मा से लीगली शादी करना चाहती थी लेकिन उन्होंने शादी नहीं की और इसके बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

इसी इंटरव्यू के दौरान ज्योति वेंकटेश से सवाल किया गया कि आखिरकार चिरंजीवी ने उर्मिला और रामगोपाल वर्मा की शादी का सच उजागर क्यों किया था? तो इस पर ज्योति वेंकटेश ने बताया कि चिरंजीवी और रामगोपाल वर्मा काफी अच्छा बॉन्ड शेयर किया करते थे। लेकिन शायद दोनों के बीच में कुछ हुआ होगा और इसी वजह से चिरंजीवी ने मौके का फायदा उठाते हुए यह न्यूज़ ब्रेक कर दी थी। उर्मिला और रामगोपाल वर्मा को आज तक इस बारे में नहीं पता है कि यह खबर चिरंजीवी ने दी थी।