Seema Anand on S*x condoms and female fantasy what female wants does condoms ruin S*x Life

Seema Anand on S*x condoms and female fantasy what female wants does condoms ruin S*x Life


Seema Anand On Condoms: रिलेशनशिप और सेक्स जैसे मामलों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली माइथोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट सीमा आनंद बेडरूम की बातें भी माइक कर खुलकर करती हैं। तमाम पोजीशन और फैंटेसीज के बाद अब सीमा अंनाद ने कंडोम पहनने या ना पहनने के मुद्दे पर बात की है।

Seema Anand

कंडोम पहनने को लेकर क्या बोली सीमा आनंद

सीमा अंनाद से सवाल किया गया कि क्या कंडोम आपकी S*X लाइफ को बर्बाद कर रहे हैं? इस पर सीमा आनंद ने पॉडकास्ट में कहा, “अगर हम कंडोम पहनेंगे तो एक्साइटमेंट नहीं रहेगी। अगर हम रुक के कंडोम पहनेंगे तो एक्साइटमेंट नहीं रहेगी। ये पूरी सोच की सेक्स सिर्फ ये ही चीज है (हाथ से इशारे करते हुए) और आप उनसे ये ही कहते हैं। असल में ऐसा नहीं है, ये महिलाओं का पसंद नहीं है। उन्हें इसका कंसर्न ही नहीं हैं। बहुत से मर्द अभी भी सिर्फ इसी नैरेटिव में फिट होने की कोशिश करते हैं कि जैसा दूसरा आदमी कर रहा है। क्योंकि उधर उसकी इज्जत है जो कि पूरी तरह से अलग चीज है। आजकल कंडोम इतने पतले आते हैं कि आप उसके अंदर का सबकुछ महसूस कर सकते हैं। “

कौन हैं सीमा आनंद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बता दें कि सीमा आनंद लंदन में रहने वाली माइथोलॉजिस्ट और स्टोरीटेलर हैं। वह ‘द आर्ट्स ऑफ सेडक्शन’ नाम की किताब लिख चुकी हैं और भारतीय परंपराओं पर उनके काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह महिलाओं को सशक्त बनाने और सेक्स से जुड़े गलतफहमियों को तोड़ने के लिए जानी जाती हैं।

सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं सीमा आनंद के वीडियो

सीमा आनंद के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं जहां कई लोग उन्हें उनके प्रोफेशन के कारण उन्हें ट्रोल करते रहते हैं तो वहीं तमाम लोग उनके इस डेयरिंग अंदाज पर फिदा दिखाई देते हैं। सीमा अंनाद खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं तो और अपने तमाम फैंस की परेशानियों के हल देती दिखाई देती हैं।