Saurav Das Claims He Looks Like Young Hrithik Roshan Replying To Kangana Ranaut

Saurav Das Claims He Looks Like Young Hrithik Roshan Replying To Kangana Ranaut


Saurav Das On Kangana Ranaut Comment: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और बीजेपी की संसद कंगना रनौत इस समय काफी विवादों में बनी हुई है। दरअसल उनकी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के साथ में जुबानी जंग चल रही है।

Saurav Das Kangana Ranaut

जहां एक तरफ कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सौरव दास को बेकार और बेरोजगार कहा तो वहीं कुछ दिनों के बाद ही सौरव का भी रिएक्शन उनके इस स्टेटमेंट पर सामने आया। साथ ही सौरव ने भी एक्ट्रेस पर जमकर पलटवार किया।

सौरव ऋतिक जैसे दिखते हैं इसलिए कंगना पीछे पड़ी हैं

कंगना रनौत की इन बातों पर अपना रिएक्शन देते हुए सौरव दास ने मोजो स्टोरी पर एक इंटरव्यू दिया और कहा कि “मेरे एक दोस्त ने मुझे कहा कि शायद वह मेरी जान के पीछे पड़ी हुई है क्योंकि मैं थोड़ा बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा नजर आता हूं।”

सौरव आगे कहते हैं कि उनके मन में कंगना के खिलाफ कोई भी निजी बात नहीं है और उन्होंने उनसे निजी हमले करने की बजाय बातचीत करने का भी आग्रह किया था। सौरव दास ने बताया कि “इस देश में यही दिक्कत है कि लोग अब बात नहीं करते हैं। चर्चा और बहस बहुत ज्यादा कम हो गई है। हमें एक दूसरे से मर्यादा के साथ में बात करनी चाहिए।”

सौरव ने ऋतिक-कंगना विवाद पर किया इशारा

लेकिन सौरव दास की इस टिप्पणी के बाद में ऐसा लगा जैसे वह कंगना और ऋतिक रोशन के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद की तरफ इशारा करते हुए नजर आए। साल 2016 के दौरान बॉलीवुड में दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। पुराने इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स भी कहा था। लेकिन ऋतिक ने साफ इनकार कर दिया था कि वह कभी कंगना के साथ रिश्ते में थे ही नहीं। लेकिन इसके बावजूद महीना तक यह विवाद खिंचा चला गया।

सौरव ने दी कंगना को हिदायत

सौरव दास ने जेन जी के खिलाफ कंगना रनौत की स्टेटमेंट की भी खूब जमकर आलोचना की। साथ ही उन्होंने कंगना को शब्दों का चुनाव बहुत ही ज्यादा सावधानी से करने के हिदायत दी। सौरव ने कहा कि “मैं बस यही कहना चाहता हूं कि अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। यह शब्द किसी भी ऐसे व्यक्ति के नहीं लगते हैं जो मानसिक तौर पर स्टेबल हो। देश की भावी पीढ़ी के बारे में बोलने से पहले सोचना चाहिए। आखिरकार लोगों का इस तरीके का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।”

क्या था कंगना का स्टेटमेंट?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सौरव दास पर टिप्पणी की थी। उन्होंने 28 साल की उम्र में खुद को स्टूडेंट बताने पर उनका मजाक भी उड़ाया था। उन्हें बेकार और बेरोजगार भी कहा था और कहा कि उनकी उम्र तक वह पहले दो नेशनल अवार्ड जीत चुकी थी। साथ ही जेन जी प्रदर्शनकारियों की भी जमकर आलोचना की। जेनजी जनरेशन को उन्होंने जेनरेशन गटर कहा और उनके वीडियो को उल्टी लाने वाला भी बताया था।