Sanchita Ugale Hides Her Acting Passion From Parents: कुछ दिन पहले टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई थी। कुमकुम भाग्य और साजन घर जैसे टीवी शोज में काम करने वाली अभिनेत्री संचिता उगले का 22 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनकी सुसाइड की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया।

संचिता उगले ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ सीरियल में काम कर रही थी। सुसाइड से कुछ महीने पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था और अपने काम के दबाव से लेकर लंबे बिजी शेड्यूल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी बात की थी।
घंटों की शूटिंग में थक जाती थी एक्ट्रेस
संचिता उगले ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनके पर्सनल लाइफ और काम के बीच में संतुलन बनाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि “अभी मेरी निजी जिंदगी को संभालना थोड़ा सा मुश्किल हो रहा है। रोज 17 से 18 घंटे की शूटिंग होती है और ऊपर से आने-जाने में भी काफी वक्त लगता है। ठीक से नींद भी पूरी नहीं हो पाती।”
सेहत का भी नही रख पाती थीं ध्यान
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “मैं अपनी सेहत कभी ठीक से ध्यान नहीं रख पा रही हूं और परिवार के अलावा दोस्तों के साथ भी टाइम स्पेंड नहीं कर पा रही हूं। लेकिन मैंने खुद इस फील्ड को चुना है और मुझे अपना काम बहुत ज्यादा पसंद है। इसीलिए सेट पर ही मैं कोशिश करती हूं कि अच्छा खाना खाऊं और मौका मिले तो थोड़ा आराम भी करूं। परिवार से भी कांटेक्ट में रहती हूं और छोटी-छोटी चीजों से ही बैलेंस बनाने की कोशिश करती हूं।”
संचिता उगले ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी शुरुआती संघर्ष को लेकर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि “ऑडिशन के दौरान लोग मुझे मेरे सोशल मीडिया के फॉलोअर्स को लेकर सवाल करते थे। तकरीबन ढाई से 3 साल तक यह सब झेलने के बाद में मुझे काम मिलना शुरू हुआ था। मुझे पता है कि यह अभी भी शुरुआत है।”
घरवालों से छुपाकर की थी एक्टिंग
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि “मैं एक लोअर मिडल क्लास फैमिली से आता हूं और शुरुआत में मेरे परिवार ने मुझे सपोर्ट नहीं किया। मैं अपने घर वालों से कहती थी कि क्लास जा रही हूं और थिएटर जाती थी। वहीं से मैंने एक्टिंग सीखी और मोनोलॉग की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी। बाद में जब मुझे काम मिलना शुरू हुआ तो परिवार ने भी मेरा सपोर्ट किया।”
संचिता उगले की उम्र सिर्फ 22 साल बताई जा रही है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने नालासोपाड़ा में स्थित घर पर शाम 7:00 से 7:30 के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके करीबियों का कहना है कि वह कुछ दिन से डिप्रेस्ड चल रही थी।



