Rohit Sharma death shock fans Rohit Sharma dies in road accident Bhojpuri actor Rohit Sharma death update

Rohit Sharma death shock fans Rohit Sharma dies in road accident Bhojpuri actor Rohit Sharma death update


Rohit Sharma Death: भोजपुरी एक्टर रोहित शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है और इस खबर से हर किसी को अंदर तक हिला दिया है। 21 जुलाई की सुबह दर्दनाक हादसे के बाद रोहित ने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रोहित शर्मा को बुरी तरह कुचल दिया। इस वक्त रोहित बाइक पर सवार थे।

Rohit Sharma Death

इलाज के दौरान रोहित शर्मा की मौत

हादसे ते तुरंत बाद आनन फानन में रोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत इलाज के दौरान ही हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ बाइक पर उनका दोस्त भी मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

फिल्म की शूटिंग पर गए थे

रोहित शर्मा के भाई मंजेश ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि रोहित शर्मा सोमवार, 20 जुलाई की शाम मलिहाबाद एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग पर गए थे। साथ में उनका दोस्त भी था। लेकिन मंगलवार तड़के जब दोनों बाइक पर वापस लौट रहे थे, तो रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया। वह ट्रक गुडंबा के रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार से आ रहा था।

हेलमेट के टूटने से सिर पर आई चोटें

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित शर्मा का हेलमेट टूट गया और पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से तुरंत फरार हो गया। वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंचीं, तो रोहित शर्मा और उनके दोस्त को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रोहित शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

रोहित शर्मा का परिवार

रोहित शर्मा के परिवार में अब सिर्फ पिता मगन शर्मा, मां गायत्री और छोटा भाई रह गए हैं। पिता फर्नीचर का काम करते हैं। भाई ने बताया कि रोहित ने कुछ समय पहले फिल्में डायरेक्ट करना छोड़ दिया था क्योंकि परिवार की कुछ जिम्मेदारियां थीं। लेकिन हाल ही जब काम मिला, तो वह फिल्म की शूटिंग के लिए मलिहाबाद गए थे।