Riva Arora Clarifies Rumors Regarding Using Hormonal Injections To Look Youthful In Showbiz Industry

Riva Arora Clarifies Rumors Regarding Using Hormonal Injections To Look Youthful In Showbiz Industry


Riva Arora On Hormonal Injection: चाइल्ड आर्टिस्ट रीवा अरोड़ा कई बार विवादों में आई हुई नजर आती हैं। वह 20 साल की उम्र में बहुत ही आलीशान जिंदगी जीती है और बेहद कम उम्र में उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है। लेकिन अक्सर उनकी लाइफ को लेकर काफी सारे विवाद होते रहते हैं।

Riva Arora

दरअसल साल 2023 में यह खबर सामने आई थी कि रीवा अरोड़ा ने जल्दी बड़े होने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन लगवाए हैं। वह अपनी उम्र से बहुत ज्यादा बड़ी दिखती है और इस पर उनकी मां ने भी आपत्ति जाहिर की। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की सही उम्र फिर भी नहीं बताई।

रीवा ने अपनी मां के स्ट्रगल पर की बात

रीवा अरोड़ा ने हाल ही में इन खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि “मैं बहुत ज्यादा छोटी थी, जब मेरे पिता इस दुनिया से चले गए थे। तब एक रात में मेरी मां ने फैसला लिया कि हम मुंबई चलेंगे और अगले दिन हम मुंबई आ गए थे। दो-तीन दिन होटल में रहे और फिर मेरी मम्मी ने सब सेटल कर दिया था।”

रीवा ने आगे बात करते हुए बताया कि “मम्मी ने घर ढूंढा और गाड़ी भी ली। मेरा स्कूल में एडमिशन करवाया था और मेरी मम्मी बहुत ज्यादा स्ट्रांग है। पापा के चले जाने के बाद में उन्होंने सब कुछ अकेले ही संभाला और हमें बहुत ही अच्छी लाइफ दी थी।”

लोगों की बातों से रीवा को नहीं पड़ता कोई फ़र्क़

रीवा अरोड़ा ने आगे बात की और बताया कि “मैं जानती हूं कि लोग मेरी उम्र को लेकर बातें बनाते हैं और कोई मुझे बाद बताता है तो कोई मुझे छोटा बताता है। लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता जिसको जो सोचना है वह सोच सकता है।”

हार्मोनल इंजेक्शन लेने पर बोली रीवा अरोड़ा

इसी इंटरव्यू के दौरान रीवा ने हार्मोनल इंजेक्शन लेने को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि “हमारे जींस इतनी ज्यादा अच्छे हैं कि हमें कुछ भी करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसीलिए मेरे चेहरे के फीचर्स बहुत अच्छे हैं। मैं कभी खूबसूरत या फिर बड़े दिखाने के लिए इंजेक्शन ले ही नहीं सकती हूं क्योंकि मुझसे ज्यादा इंजेक्शन से कोई भी नहीं डरता होगा। मेरी मां हमेशा यही कहती है कि आप जैसे हो वैसे ही रहो।”