Ranbir Kapoor Double Role in Film Ramayana Trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी फिल्म रामायण को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। इस ट्रेलर की रिलीज के बाद हर किसी ने इसके किरादरों के बारे में बात करा शुरू कर दिया है। इसी बीच हम आपके लिए एक दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं।

रणबीर कपूर का डबल रोल
दरअसल, रणबीर कपूर का फिल्म रामायण में डबल रोल होने वाला है। राम बनकर तो रणबीर कपूर ने सबका दिल जीत ही लिया है। इसके अलावा रणबीर कपूर परशुराम का भी किरदार निभाने वाले हैं। दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग है ऐसे में फिल्म में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि रणबीर कपूर कौन से किरदार के साथ ज्यादा इंसाफ कर पाते हैं।
रामायण का ट्रेलर वायरल
रामायण का ट्रेलर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्म ‘रामायण’ को इस बार हॉलीवुड के लेवल पर बनाया गया है। एक एक सीन पर यकीन कर पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। राम बने रणबीर कपूर और रावण बने यश की एक्टिंग के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन है। लोग रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे और साई पल्लवी की खूब तरीफ कर रहे हैं।
दिलचस्प बात ये है कि ‘रामायण’ में टीवी के असली राम अरुण गोविल ने दशरथ का किरदार निभाया है। इसी बीच कहानी में कैकेई की एंट्री होती है, जिसके कहने पर राम, सीता और लक्ष्मण के साथ अपने भव्य महल को छोड़ देते हैं। इसके बाद ट्रेलर में रावण की एंट्री होती है, जिसका किरदार यश ने निभाया है। रावण बनकर यश कमाल लग रहे हैं। लग रहा है कि जैसे इस किरदार के साथ यश के अलावा कोई और इंसाफ कर ही नहीं सकता था। यश की चाल छा गई है और लोगों को डरा रही है।



