Ramayana memes overflooded rakul preet singh as shuparnakha glamourous ramp look lip fillers trolls

Ramayana memes overflooded rakul preet singh as shuparnakha glamourous ramp look lip fillers trolls


Ramayana Trailer Memes: रणवीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से इसकी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 4000 करोड़ की इस रामायण में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ स्टार कास्ट भी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस रामायण को लेकर कुछ मीम्स भी काफी वायरल हो रहे हैं।

Ramayana Trailer Memes

यूं तो नितेश तिवारी ने इस 4000 करोड़ी रामायण में एक एक बारीकी पर काम किया है लेकिन हैवी वीएफएक्स के कारण इसे जेन Z रामायण करार दिया जा रहा है। इसके साथ ही शूर्पणखा के लुक को लेकर सबसे ज्यादा मीम्स बनते दिखाई दे रहे हैं।

नेटिजंस को शूपर्णखा का लुक कुछ ज्यादा ही ग्लैमरस लग रहा है। मीम मेकर्स का कहना है कि त्रेतायुग की शूर्पणखा इतनी बोल्ड थी क्या? इसके साथ ही कुछ यूजर्स रकुल प्रीत सिंह के लिप फिलर्स को शूपर्णखा से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि त्रेता युग में किसने किए शूपर्णखा के लिप फिलर्स। साथ ही काफी सारे लोग शूपर्णखा के लुक को ग्लैमरस रैंप वॉक लुक बता रहे हैं।

कुछ लोगों ने कहा कि मॉर्डन साड़ी, सैलून स्टाइल हेयर, मेकअप भी दिख रहा है, त्रेता युग या 2026? एक यूजर ने कहा कि क्या त्रेता युग में औरतें ऐसी साड़ी और ब्लाउज पहनती थीं??? ये क्या है?? वैसे तो मुझे ट्रेलर पसंद आया, लेकिन साड़ी का यह स्टाइल एकता कपूर के सीरियल जैसा लग रहा है. एक यूजर ने रामायण के कॉस्ट्यूम इतने आकर्षक और समय से बहुत आगे, यानी आधुनिक क्यों लगते हैं? कई लोगों ने कहा कि कुछ भी कहो शूपर्णखा को देखकर मजा आ गया। ये तो ट्रेलर था। देखते हैं कि फिल्म रिलीज होने पर कौन सी कयामत आती है।