Rajan Shahi To Reunite Mohsin Khan And Shivangi Joshi In His Next Show

Rajan Shahi To Reunite Mohsin Khan And Shivangi Joshi In His Next Show


Mohsin Khan Shivangi Joshi Reunite: अगर आप भी टीवी के जाने-माने कपल कार्तिक और नायरा के फैन है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल टीवी के जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस (DKP) के मालिक राजन शाही ने फैन्स के लिए बड़ी गुडन्यूज़ शेयर कर दी है।

Mohsin Khan Shivangi Joshi

पिछले लंबे समय से कई सारी खबरें आ रही थी कि यह मोहसिन खान टीवी शो ‘अनुपमा’ में एंट्री कर सकते हैं। फैन्स भी खबर के बाद में उत्साहित हो गए थे और जानना चाहते थे कि क्या यह सच है? लेकिन अब खुद राजन शाही ने साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि मोहसिन खान को ‘अनुपमा’ शो का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है।

नए शो में दोनों को कास्ट करेंगे राजन शाही

राजन शाही ने IWM Buzz से बातचीत के दौरान फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी और कहा कि “मोहसिन खान और शिवांगी जोशी मेरे सबसे पसंदीदा कपल है। अब जब भी मैं मोहसिन खान के साथ कोई भी नया शो बनाऊंगा तो उसमें शिवांगी जरूर होगी।” राजन शाही ने यह साफ कर दिया है कि वह अपने नए प्रोजेक्ट के लिए इस आईकॉनिक कपल को दोबारा से कास्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

5 साल तक टीवी पर किया राज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2016 से लेकर 2021 तक मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में नायरा और कार्तिक के किरदार में देखा गया था। दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी और आज तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। 5 साल से ज्यादा वक्त तक दोनों ने छोटे पर्दे पर राज किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजन शाही ने अभी तक अपने इस नए शो को लेकर कोई भी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन जब से यह खबर सामने आई है कि उनके अगले नए प्रोजेक्ट में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को वह कास्ट कर सकते हैं तो तभी से फैंस भी काफी ज्यादा खुश है और उत्साहित भी है।