Radhika Merchant Janhvi Kapoor Dance Video: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपने फैशनेबल अंदाज और खूबसूरती के लिए कई बार चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन वह अपनी सादगी के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। हालांकि एक बार फिर से राधिका अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में आ गई है और इस बार उनकी खास दोस्त की शादी है जहां पर वह अनंत अंबानी के साथ पहुंची थी।

इस दौरान उन्होंने पार्टी में खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ में डांस भी किया। शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल भी होता है नजर आ रहा है जिसमें राधिका और जान्हवी खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
जान्हवी संग राधिका ने जमाया रंग
राधिका और अनंत के साथ में शादी में जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी शामिल हुए थे। जहां एक तरफ शिखर और अनंत को बारात में डांस करते हुए देखा गया था। तो वहीं दूसरी तरफ अब राधिका और जान्हवी का शादी का एक वीडियो डांस करते हुए वायरल हो रहा है। दोनों खूब डांस करते हुए इंजॉय कर रही थी और दोनों के डांस मूव्स भी देखने लायक थे।
शादी में देखा राधिका का खूबसूरत अंदाज
दोस्त की शादी में राधिका ने अनामिका खन्ना का लाल और ऑफ व्हाइट कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे को वह अपनी शादी की हल्दी सेरिमनी में भी पहन चुकी है और उन्होंने अपनी दोस्त की शादी में इसे फिर से रिपीट किया।
राधिका के लहंगे पर फ्लोरल एंब्रॉयडरी के अलावा सीक्वेंस वर्क भी देखने को मिला। जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ में स्टाइल किया हुआ था। मिनिमल ज्वेलरी के अलावा सॉफ्ट मेकअप और बालों को जूड़े में बांधकर उन्होंने इस लोक को कंप्लीट किया।
जान्हवी कपूर का भी दिखा ग्लैमरस अवतार
जान्हवी कपूर ने इस शादी के दौरान पेस्टल लैवेंडर शेड की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। इस सदी में वह एकदम अप्सरा लग रही थी। उनकी साड़ी पर सिल्वर और गोल्ड बॉर्डर भी था और इस पर बारीक काम भी किया हुआ था। इसके साथ में अभिनेत्री ने वन शोल्डर स्टाइल ब्लाउज बना हुआ था जो काफी ज्यादा लोगों को पसंद आया।



