PV Sindhu ready for Bollywood debut ask work from SS rajamouli PV Sindhu bollywood entry after sports

PV Sindhu ready for Bollywood debut ask work from SS rajamouli PV Sindhu bollywood entry after sports


PV Sindhu SS Rajamouli: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान ओपन से लेकर ओलंपिक तक कई बार इतिहास रचा है। अब पीवी सिंधू करियर के ट्रैक पर यू टर्न लेती दिखाई दे रही हैं। पीवी सिंधू स्पोर्स्ट से सीधे ग्लैमर की दुनिया में एंट्री मारती दिखाई देने वाली हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद पीवी सिंधू ने हिंट दिया है।

PV Sindhu SS Rajamouli

दरअसल, पीवी सिंधू ने सोशल मीडिया पर खुलेआम दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली से फिल्मों में काम मांगा है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वो कौन सा रोल करना पसंद करेंगीं। जापान ओपन 2026 के महिला सिंगल्स के खिताब को जीतने पर एस एस राजामौली ने उन्हें बधाई दी।

राजामौली ने बधाई दी तो पीवी सिंधु ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया और बातों ही बातों में राजामौली से काम तक मांग लिया। ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने सिंधु की इस अचीवमेंट पर X पर बधाई देते हुए लिखा, “जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय! क्या शानदार वापसी की है। भारत को आप पर गर्व है!”

इस पोस्ट पर सिंधु ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने राजामौली को “गारू” कहते हुए थैंक्यू कहा और उनकी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ का जिक्र किया। फिर हंसते हुए इमोजी के साथ एक दिलचस्प अपील करते हुए लिखा, “अगर आपको कभी अपनी किसी फिल्म में बैडमिंटन खिलाड़ी की जरूरत पड़े… तो मुझे आपकी नई एक्ट्रेस बनने में बहुत खुशी होगी!” सिंधु ने इस पोस्ट में राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय को भी टैग किया, जो फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।