Puneet Superstar’s video goes viral; he lashes out Rajat Dalal with these words

Puneet Superstar’s video goes viral; he lashes out Rajat Dalal with these words


Puneet Superstar on Rajat Dalal: पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो रजत दलाल को खरी खोटी सुनाते दिख रहे हैं। दरअसल रजत दलाल ने एक बार कहा था कि उसको पीएम बना दो। इसी को लेकर पुनीत सुपरस्टार भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

Puneet Superstar

पुनीत अक्सर इस तरह के वीडियोज बनाते हैं और लोगों के बयानों पर रिएक्शन देते हैं। कई बार वो लोकेशन मांगते हैं जो कि उनको भारी भी पड़ता है। इस वीडियो में रजत दलाल कह रहे हैं, ”आप इस्तीफा किसी का भी मांगो, सिस्टम सही करो बात ही खत्म।”

जब रजत से रिपोर्टर पूछती है कि कैसे सिस्टम सही होगा? तो रजत दलाल कहते हैं, ”मुझे पीएम बना दो सिस्टम सही हो जाएगा।” इस वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने रजत को जोकर तक कह डाला है।

रजत दलाल पर भड़के पुनीत सुपरस्टार

पुनीत सुपरस्टार ने रजत से कहा, ”अबे जोकर रजत दलाल, तुझे पीएम बना दें। साले अगर तेरी ये वीडियो पीएम ने देख ली ना तो तुझे गंजा करके और पीटेगा अलग। तुझे पीएम बना दें ताकि ये देश बर्बाद हो जाए। अबे दो दिन का बिग बॉस करके दो दिन तीन शो करके तुझे पीएम बना दें हम। अबे जा निकल ले पतली गली से चल चल।” पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है लेकिन अभी तक रजत दलाल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि रजत दलाल काफी दबंग माने जाते हैं।

ये पहली बार नहीं है जब पुनीत सुपरस्टार ने किसी मशहूर शख्सियत को लेकर इस तरह की बात कही है। इसके पहले भी वो कई लोगों से पंगा ले चुके हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो..