Prince Narula Took 18 Medical Tablets Daily Battling Severe Palpitations And Anxiety Daughter Saving His Marriage With Yuvika Chaudhary

Prince Narula Took 18 Medical Tablets Daily Battling Severe Palpitations And Anxiety Daughter Saving His Marriage With Yuvika Chaudhary


Prince Narula On His Health Issues: प्रिंस नरूला कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल पत्नी युविका चौधरी के साथ अपने रिश्ते की तनाव की खबरों को लेकर वह काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन दोनों ने ही इन खबरों को गलत बताया और बताया कि दोनों के बीच सब कुछ सही है।

Prince Narula

लेकिन अब हाल ही में प्रिंस नरूला ने अपनी जिंदगी के मुश्किल वक्त को लेकर बात की है और बताया है कि किस तरीके से इससे उनकी शादी में काफी दिक्कतें आई थी।

1 दिन में 18 गोलियां लेते थे प्रिंस नरूला

हेल्थ स्ट्रगल को लेकर बात करते हुए प्रिंस नरूला ने नेहा धूपिया के शो डबल डेट पर बताया कि “एक वक्त ऐसा भी था जब मैं एक दिन में 18 गोलियां लिया करता था। मुझे पल्पिटेशंस होते थे। रात में डर लगने लगता था और वजन बढ़ गया था। वह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था।”

म्यूजिक से मिली प्रिंस नरूला को राहत

प्रिंस नरूला ने इस पर बात करते हुए बताया कि किस तरीके से इस मुश्किल वक्त में म्यूजिक ने उनको राहत पहुंचाई। उन्होंने बताया कि “म्यूजिक ने मेरी बहुत ज्यादा मदद की और म्यूजिक से मुझे शांति मिली जब मैं बहुत ज्यादा स्ट्रगल कर रहा था।”

युविका को भी दिया क्रेडिट

प्रिंस नरूला ने इस पर आगे बात करते हुए युविका को काह दिया और बताया कि इस मुश्किल समय में वह उनका सहारा बनी। उन्होंने बोला कि जब चीजें काफी ज्यादा मुश्किलों से भरी थी तब वह मेरे सपोर्ट में खड़ी हुई थी।

अलग होने का कर लिया था तय

प्रिंस नरूला ने अपनी शादी में आई समस्याओं को लेकर बात करते हुए बताया कि चीज इतनी ज्यादा मुश्किल हो गई थी कि उन्होंने अलग होने तक का सोच लिया था। उन्होंने बताया कि “ना तो युविका गलत थी और ना ही मैं गलत था। बस हम सही है हेडस्पेस में नहीं थे।”

प्रिंस नरूला ने बताया कि किस तरीके से उनकी बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी और रिलेशनशिप में जान आ गई थी। इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि पैरंट्स बनने के बाद में दोनों एक दूसरे के और ज्यादा करीब आ गए थे और फिर मिलकर उन्होंने चीजों को ठीक किया।

बेटी के आने के बाद जिंदगी में आई खुशियां

प्रिंस नरूला ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि बेबी हो जाने के बाद हमारी जिंदगी पूरी तरीके से बदल गई। अब हम एक दूसरे के साथ लड़ते नहीं है और अगर लड़ते भी हैं तो हम बस अपनी बेटी को देखकर सब ठीक कर देते हैं।

कौन हैं प्रिंस नरूला?

अगर हम प्रिंस नरूला के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह रियलिटी शोज के स्तर रह चुके हैं और उन्होंने काफी सारे रियलिटी शोज भी जीते हुए हैं। इस लिस्ट में एमटीवी रोडीज 12, एमटीवी स्प्लिट्सविला 8, बिग बॉस 9 और नच बलिए 9 भी शामिल है। इसके अलावा वह ‘बढ़ो बहू’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं और ‘नागिन 3’ में भी नजर आए थे।