Pamela Serena Shocking Revelation: पामेला सेरेना इस समय एकता कपूर की रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही है और हाल ही के एपिसोड में उन्होंने अपना दूसरा सीक्रेट भी रिवील कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्यार में उन्हें धोखा मिला और इसका उन पर बहुत ही गहरा असर पड़ा। आज भी वह हर किसी पर विश्वास नहीं कर पाती है और इस सीक्रेट को बताते हुए वह रो पड़ी।

लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली थी पामेला सेरेना
पामेला सेरेना ने आगे बात करते हुए बताया कि 5 साल पहले उनका एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप था और यह है 8 साल तक चला था। दोनों की सगाई भी हो गई थी और शादी होने वाली थी। लड़का एक बड़ा बिजनेसमैन था और विदेश में ट्रेवल किया करता था। एक दिन उसने लैंड किया और उसके पेट में बड़ा इंफेक्शन हो गया।
पामेला सेरेना ने बताया कि इमरजेंसी में उसे अस्पताल ले जाया गया और पता चला कि उसके पेट में बहुत बड़ा फोड़ा था। उसकी तुरंत सर्जरी करनी पड़ी थी और ऑपरेशन सक्सेसफुल हो गया। जब वह उसका ध्यान रख रही थी तो दोनों के परिवार लंदन में ही थे। इसी के चलते वह अस्पताल में अपने बॉयफ्रेंड का ध्यान रखती थी।
बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा
पामेला सेरेना बताती है कि “बॉयफ्रेंड का फोन मेरे पास ही रहता था और कुछ हफ्ते बाद में मुझे एक लड़की का कॉल आया। उसने मुझे बताया कि इस शख्स के साथ पिछले दो साल से मैं रिलेशनशिप में हूं। मैं उसके बच्चे की मां बनने वाली हूं।” बस इतना ही बोलकर पामेला रोने लग गई थी।
बॉयफ्रेंड के ठीक होने के बाद किया ब्रेकअप
उन्होंने बताया कि जब उन्हें सच पता चला तो उन्हें लगा कि सब कुछ छोड़कर चले जाना चाहिए लेकिन उसे इस हाल में छोड़ना उनके लिए काफी मुश्किल था। उन्होंने डेढ़ महीने तक उसका ध्यान रखा और जब वह ठीक हुआ, अपने पैरों पर चलने लगा तो उन्होंने अपना बैकपैक करके उसे छोड़ दिया था। इसके बाद कभी भी पामेला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
लोगों पर विश्वास नहीं कर पाती है पामेला
पामेला सेरेना बताती है कि इस घटना के बाद में वह किसी पर भी विश्वास नहीं कर पाती है और उनके बाद में और भी अफेयर रह चुके हैं। लेकिन वो किसी पर भरोसा नहीं कर पाती है। उनका यह सीक्रेट सुनने के बाद में हर कोई इमोशनल हो गया और रितेश देशमुख ने उन्हें गले लगा लिया। आकांक्षा चमोला ने भी उन्हें हग किया और हिम्मत दी थी।



