Huma Saleem Pak Cricketer: पाकिस्तान की मशहूर मॉडल हुमा सलीम ने एक मशहूर पाकिस्तान क्रिकेटर पर हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद बवाल मचा हुआ है और लोग उस क्रिकेटर का नाम जानना चाहते हैं।

हुमा सलीम इस क्रिकेटर को धोखेबाज़, फ़्रॉड और औरतों का शौकीन तक कहा है। साथ ही उनका कहना है कि क्रिकेटर ने उनको मानसिक रूप से परेशान किया है। क्या आप जानते हैं कि हुमा सलीम ने किस पाक क्रिकेटर पर ये गंभीर इल्जाम लगाए हैं?
हुमा सलीम ने लिखी आप बीती!
इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुमा सलीम ने लिखा, ”मैं यह सब बहुत मुश्किल समय में लिख रही हूँ और एक ऐसे मशहूर क्रिकेटर का पर्दाफ़ाश करना चाहती हूँ जो धोखेबाज़, फ़्रॉड और औरतों का शौकीन है। आज उसने सारी हदें पार कर दीं। उसने मुझे धमकाया और परेशान किया, जबकि पिछले 2 महीनों से मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है। जब भी मैं आगे बढ़ने की कोशिश करती हूँ, वह वापस आ जाता है और मुझे मानसिक रूप से परेशान करता है। कोई भी महिला जान-बूझकर अपनी सामाजिक बदनामी नहीं करवाएगी, जब तक कि बर्दाश्त करने की हद पार न हो जाए। मैं इस घटिया क्रिकेटर का पर्दाफ़ाश करूँगी कि हाल के समय में वह PCB के पैसे से होटलों में क्या-क्या करता रहा है। आने वाले दिनों में अपनी लीगल टीम के साथ मैं उसका सच सबके सामने लाऊँगी।”
मुझे बदनाम करता है..
हुमा सलीम यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, ”पहले उसने मुझे, मेरे परिवार और मेरे साथियों को मैसेज किए। जब मैंने अपना काम शुरू किया, तो वह मेरे काम से जुड़े लोगों को मैसेज करके मुझे प्रोफ़ेशनली बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। जब मैं उसके साथ थी, तब भी मुझे ऐसी ही प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। यह सब उसके परिवार और खुद उसकी वजह से हो रहा है। किसी इंसान की इज़्ज़त खराब करना बहुत ही घिनौनी बात है, भले ही आपने साथ में समय बिताया हो। मैं एक ऐसे रिश्ते में रही हूँ जहाँ मेरे साथ बुरा बर्ताव हुआ, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन अब बर्दाश्त करने की हद पार हो चुकी है और इस घटिया क्रिकेटर का पर्दाफ़ाश करने का सही समय आ गया है। हर कहानी के दो पहलू होते हैं; वह लोगों के सामने सिर्फ़ मुझे बदनाम करता है, वह धोखेबाज़ है और सबसे झूठ बोलता है। मैं अपनी लीगल टीम के साथ हर एक सबूत लेकर सामने आऊँगी।”
कौन है आरोपी क्रिकेटर?
हुमा सलीम ने फिलहाल किसी का नाम नहीं लिखा है और ना किसी तरह का इशारा दिया है। देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान के किस खिलाड़ी पर हुमा सलीम आरोप लगा रहीं हैं। लोग नाम सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।



