Niti Taylor reveals ex boyfriend burnt her with a cigarette slapped her He was violent and psychotic

Niti Taylor reveals ex boyfriend burnt her with a cigarette slapped her He was violent and psychotic


Niti Taylor Ex Boyfriend Torture: टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने एक रिलेशन के बारे में बात की हैं जहां वो हिंसा का शिकार हुई थीं। नीति इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ हिस्सा हैं और इसी शो में उन्होंने अपनी लाइफ के इस डार्क सीक्रेट के बारे में बात की है। नीति ने बताया कि एक बार उसने सिगरेट से उनकी जांघ के अंदरूनी हिस्से को जला दिया था और इसके तुरंत बाद उन्होंने ब्रेक अप कर लिया था।

Niti Taylor Ex Boyfrend Torture

शो में मिनी माथुर, रूही दोसानी और देल्बर आर्या से बात करते हुए नीति ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के टॉर्चर के बारे में बताया। इस दौरान नीति ने अपने स्किन पर बने निशान को भी दिखाया। नीति ने इस बर्न मार्क को दिखाते हुए कहा, “मेरे एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह हिंसक और साइकोटिक था। एक रात वह पागल हो गया, उसका जन्मदिन था। वह बहुत बुरा अनुभव था। उसने मुझे थप्पड़ मारा और मैंने बस इतना कहा, ‘अलविदा, फिर मिलते हैं।”

नीति टेलर टीवी की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘कैसी ये यारियां’ में नंदिनी मूर्ति, ‘गुलाम’, ‘इश्कबाज’ जैसे शोज में मशहूर किरदार निभा चुकी हैं। नीति टेलर ने महज 15 साल की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू किया और 2009 के शो ‘प्यार का बंधन’ से टेलीविजन पर डेब्यू किया।

इसके साथ ही आपको बता दें कि 13 अगस्त 2020 नीति ने अपने मंगेतर परीक्षित बावा के साथ शादी की थी। इससे साल भर पहले उन्होंने सगाई की थी। 2024 में इस कपल की शादी टूटने की अफवाहें उड़ी थी हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया था।

‘अलायंस’ के कंटेस्टेंट्स, कब-कहां देखें?

कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘अलायंस’ एक रियलिटी गेम शो है, जिसमें रातों-रात वफादारियां बदल जाती हैं और समीकरण बिना किसी चेतावनी के बदल सकते हैं। पिछले हफ्ते शो से दो लोग बाहर हुए। जहां वंशज सिंह को अलायंस ने बाहर कर दिया, वहीं रवि किशन ने सांसद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए खुद शो छोड़ने का फैसला किया। उनकी जगह एक्टर-फिल्ममेकर सोहेल खान, इन्फ्लुएंसर वृद्धि पटवा और आगु स्टेनली चिएडोजी गेम में शामिल हुए। यह शो शनिवार से गुरुवार तक दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।