Nikita Rawal Lip Lock Video: रेड कार्पेट पर हसीनाओं की ड्रेस के साथ ऊप्स मूमेंट तो आपने खूब देखे होंगे लेकिन इस बार हम एक ऐसे सेल्फी ऊप्स मूमेंट लेकर आए हैं जिसके कारण खुद ये एक्ट्रेस भी काफी हैरान परेशान और शॉक्ड रह गई है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री निकिता रावल की। निकिता रावल हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनी और इस दौरान उनके साथ ऐसे घटना हो गई जिसके बारे में उन्होंने किसी बुरे सपने में भी नहीं सोचा होगा।

सेल्फी क्लिक कराने आई महिला ने जबरन किया लिप लॉक
इस दौरान एक महिला रेड कार्पेट पर पोज दे रही निकिता रावल के साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखाई दी। ऐसे में अभिनेत्री ने भी फैस समझकर कई कैमरों के साथ उसके साथ सेल्फी क्लिक कराई लेकिन इसके बाद इस महिला ने निकिता को पहले गले लगाया और फिर किस करने लगी। ये महिला यहीं पर ही नहीं रुकी बल्कि इसके बाद निकिता को जबरदस्ती लिप लॉक किया और वहां से चली गई।
निकिता रावल का रिएक्शन
इस दौरान निकिता की हालत काफी खराब दिखाई दी। निकिता को पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया कि उनके साथ पल भर में ये क्या हो गया। इसके बाद कुछ देर वो शॉक्ड में ही दिखाई दी और समझने की कोशिश करती रही कि आखिर ये महिला कौन थी।
वायरल हो रहा है वीडियो
वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स और बाकी लोग भी कुछ पलों के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ। हालांकि, जब तक उस महिला को वहां से हटाया जाता, तब तक यह पूरी बात कैमरे में कैद हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है।
नेटिजंस के रिएक्शन
वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह किसी की पर्सनल लाइफ में जबरदस्ती दखल देने जैसा है। लोग सेलिब्रिटीज की सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि फैंस को अपनी लिमिट कभी नहीं भूलनी चाहिए।



