Nia Sharma With Rumoured Boyfriend Sikander Singh: निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी और बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्सर वह अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से लोगों को हैरान कर देती है। लेकिन इस समय वह मालदीप वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों और वीडियोज को भी शेयर किया है।

निया शर्मा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह के साथ मालदीव्स वेकेशन की तस्वीरों को शेयर किया। इसके बाद में दोनों की रिलेशनशिप की चर्चा और भी ज्यादा तेज हो गई है।
सिकंदर ने थामा निया का हाथ
एक तस्वीर में निया शर्मा और सिकंदर सिंह साथ में ड्रिंक एंजॉय करते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी तस्वीर में सिकंदर निया का हाथ थामे हुए नजर आए।। एक दूसरी तस्वीर में दोनों का मालदीप के रिसोर्ट स्टाफ के साथ फोटो वायरल हो रहा है जहां वह छुट्टियां मनाने गए हुए हैं।
निया शर्मा ने दिखाई अपनी अदाएं
इन तस्वीरों के साथ निया शर्मा ने मालदीव्स वेकेशन की बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें को भी शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने सफेद कट आउट स्विम सूट पहना हुआ है और वह समंदर किनारे अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है। साथ ही रिसोर्ट में साइकिल राइड का भी आनंद लेती हुई दिखाई थी।
कौन हैं सिकंदर सिंह?
लेकिन आपको बता दें कि निया शर्मा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि उनके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी कुछ कनेक्शन है। इसी साल की शुरुआत में सिकंदर ने प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी की फिल्म बंदर को लेकर एक पोस्ट भी किया था जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप द्वारा किया गया था।
निया शर्मा का वर्क फ्रंट
लेकिन अगर हम निया शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ़्स सीजन 3 में देखा गया था। इसके खत्म होने के बाद वह वेकेशन पर गई है और इसके अलावा वह कई सारे और भी हिट शोज में नजर आ चुकी हैं।



