Mika Singh Reveals Shah Rukh Khan Warns Him That Gauri Khan Will Charge Heavy For Home Interior Designing

Mika Singh Reveals Shah Rukh Khan Warns Him That Gauri Khan Will Charge Heavy For Home Interior Designing


Mika Singh Shocking Revelation: मीका सिंह बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि उनकी दमदार आवाज के चलते हर कोई उनका फैन है। आज के वक्त में वह एक आलीशान लाइफ स्टाइल भी जीते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने निजी जिंदगी को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है।

Mika Singh

दरअसल मीका सिंह ने बताया है कि आज के वक्त में देशभर में उनके पास में तकरीबन 99 प्रॉपर्टी है और इसका उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी सपना नहीं देखा था। इसी के अलावा मीका सिंह ने बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान से जुड़ा हुआ एक बहुत ही मजेदार किस्सा शेयर कर दिया है। यह तब की बात है जब विकास सिंह ने अपने आलीशान फ्लैट का इंटीरियर डिजाइन करवाना चाहा था।

मीका सिंह की पहली सैलरी

हाल ही में पिंक विला के साथ इंटरव्यू के दौरान मीका सिंह ने बताया कि “मैं कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे पास में 99 प्रॉपर्टीज होगी। लेकिन हां मैंने सिंगर बनने का सपना तो जरूर देखा था। मेरा पहला चेक भी ₹75 का था और मुझे इतनी कम कमाई पर कभी भी पछतावा नहीं हुआ।”

13 साल की उम्र से किया काम!

मीका सिंह ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “13 साल की उम्र में मैं इतने पैसे कम कर ही बहुत ज्यादा खुश था। मैं कई सारे जागृतों में परफॉर्म भी करता रहा और फिर मेरे भाई दलेर मेहंदी ने मेरी बहुत मदद की थी। मैंने उनसे बहुत कुछ सीख भी है और तभी मुझे इस बात का एहसास हुआ कि हुनर से आप यह चीजें हासिल कर सकते हो।”

इस दौरान मीका सिंह ने अंधेरी में अपनी प्रॉपर्टीज को लेकर बात की और कहा कि इस फ्लैट के बारे में एक मजेदार किस्सा है। उन्होंने बताया कि “मैंने इसको 2012 में खरीदा था। लेकिन इससे पहले मैं शास्त्री नगर अंधेरी वेस्ट में रहता था। मैं वहां पर बहुत खुश था और किसी ने मुझे बताया कि यहां पर एक बहुत ही अच्छी बिल्डिंग है तुम्हें इसको देखना चाहिए। तो बस ऐसे ही मैंने इस बिल्डिंग में 6 फ्लैट खरीद लिए थे। वह पूरी तरीके से खाली था और इसे पूरा होने में 6 साल लग गए। फिर आखिर कर 2018 में यह मुझे सौंप दिया गया था।”

मीका सिंह ने इस इंटरव्यू के दौरान गौरी खान से अपने फ्लैट का इंटीरियर करवाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि “फिर मैं शाहरुख खान से मिलने गया और वह मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। मेरे भाई जैसे हैं। तो मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि वह अपनी पत्नी गौरी से मेरे घर को डिजाइन करने के लिए कहें। तो उन्होंने मुझे कहा कि बहुत लूटेगी तुम्हें। मैने फिर भी उनसे जिद्द की और आखिरकार गौरी से मिला। उनकी एक शर्त थी कि मेरी पसंद पर कभी भी सवाल मत उठाना और उन्हें घर तैयार करने में 2 साल लग गए।”