Mamta Kulkarni Reaction On Remake Song Ranaji 2.0 Also Wants To Comeback In Films

Mamta Kulkarni Reaction On Remake Song Ranaji 2.0 Also Wants To Comeback In Films


Mamta Kulkarni Reaction On Remake Song Ranaji 2.0: सुपरहिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ तो आपने जरूर देखी होगी। फिल्म को 90 के दशक में और रिलीज किया गया था और इसका आईकॉनिक गाना ‘मुझको राणा जी माफ करना’ भी काफी हिट साबित हुआ था। लेकिन अब यह गाना एक बार फिर से चर्चा में आ चुका है।

Mamta Kulkarni

दरअसल हाल ही में गाने को ‘राणा जी 2.0’ के नाम से एक नए अंदाज में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में माहिरा शर्मा को देखा जा रहा है और इसे रेमो डिसूजा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। गाना रिलीज होने के बाद लोग ओरिजिनल और रीमेक की तुलना करते हुए नजर आए। लेकिन अब खुद ममता कुलकर्णी ने इस गाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

ओरिजिनल वर्जन की बात ही कुछ अलग है

ममता कुलकर्णी ने इस गाने पर बात करते हुए कहा कि उन्हें माहिरा शर्मा की परफॉर्मेंस काफी अच्छी लगी। लेकिन ‘मुझको राणा जी माफ करना’ का ओरिजिनल वर्जन आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। जिसकी बात की कुछ अलग है।

ममता कुलकर्णी ने गाने की शूटिंग से जुड़ा हुआ एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा सुनाया। वह बताती है कि कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने इस गाने के लिए दो से तीन दिन की रिहर्सल करवाई थी। लेकिन ममता पहले ही सारे स्टेप्स सीख चुकी थी।

लेकिन शूटिंग वाले दिन सारे स्टेप्स बदल दिए गए थे तो ममता ने इस पर बात करते हुए कहा कि “मैंने उन्हें पूछा कि जब स्टेप्स बदलने ही थे तो फिर रिहर्सल क्यों करवाई। लेकिन चिन्नी प्रकाश मास्टर ने यह साबित कर दिया था कि वह कितने अच्छे थे और हमने समय पर गाने की शूटिंग कर ली थी।”

क्या फिर से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी ममता कुलकर्णी?

ममता कुलकर्णी ने काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपने कम बैक को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर आ रही है और अगर कोई दमदार स्क्रिप्ट मिलती है तो वह जरुर वापसी करने की सोचेंगी। लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया है कि अब उनकी सोच पहले जैसी नहीं है।

ममता कुलकर्णी ने इस पर बात करते हुए कहा कि “अगर मुझे कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो मैं फिल्म जरूर करना चाहूंगी। लेकिन मैं अब ‘मुझको राणा जी माफ करना’ जैसा गाना इन बोलों के साथ में नहीं कर पाऊंगी। अब मैं आध्यात्मिक तौर पर काफी जागरूक हो गई है।”

ममता कुलकर्णी ने यह भी बताया कि जब 90 के दशक में वह काम किया करती थी तो उनका सारा का सारा ध्यान डांस स्टेप्स पर हुआ करता था। वह तब इतना फोकस गाने पर नहीं रखती थी। लेकिन अभी के वक्त में वह किसी भी प्रोजेक्ट को चुनने से पहले उसके हर एक शब्द और संदेश को भी बहुत ही गंभीरता से देखेंगी।