‘Loved it, hahaha…’ Kushal Tandon kissed Zaid Darbar; here’s how Gauahar Khan reacted

‘Loved it, hahaha…’ Kushal Tandon kissed Zaid Darbar; here’s how Gauahar Khan reacted


Gauhar Khan Reaction on Kushal-Zaid Kiss: ‘अलायंस’ शो को लेकर चर्चा है और शुरु में सोहेल खान की एंट्री ने इस शो को अलग लेवल पर पहुंचा दिया था। लेकिन अब एक मजेदार घटना हुआ है और इसपर गौहर खान का रिएक्शन आया है।

Gauhar Khan

इस शो में गौहर खान के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन और उनके पति जैद दरबार नजर आ रहे हैं। जैसे ही कुशाल की एंट्री हुई थी लोगों ने बातें की थीं कि गौहर के बाहर किस तरह से रिएक्ट कर रही हूं। लोगों ने घर में भी काफी बातें की। हालांकि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि गौहर खान को मजा ही आ गई।

जी हां, कुशाल टंडन ने इस शो के दौरान जैद दरबार को गालों पर किस कर लिया और ये काफी स्वीट था। ये मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गौहर खान ने इस पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि उनको मजा आ गया।

गौहर खान का वीडियो

कुशाल टंडन ने जैद को किस किया तो गौहर खान खुद को एक वीडियो बनाने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा, ”जब अलायंस शो शुरु हुआ था तो सभी ने कहा था कि, ओह माय गॉड, जैद दरबार और कुशाल टंडन एक साथ शो में हैं काफी नफरत देखने को मिलेगी। एक इंसान का पास्ट और एक इंसान का फॉरेवर कैसे एक शो में हो सकता है। अच्छी कास्टिंग अलायंस, लेकिन आज की पप्पी, हाहाहाहा.. ये ऐसा था कि सभी के माइंड सील हो गए। जहां पर मैच्योरिटी है वहां पर दोस्ती है भाई, मजा आ गया आज।” गौहर खान का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोगों को उनका रिएक्शन भी पसंद आ रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”उसने कितनी खूबसूरती से “बीता हुआ कल” और “हमेशा” कहा! क्या औरत है।” एक ने लिखा, ”गौहर खान एक समझदार महिला है।” एक ने लिखा, ”वैसे, यह सच में मज़ेदार है।” एक ने लिखा, ”कुशाल और ज़ैद भी प्यारे लग रहे हैं।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।