lapataa ladies actor satendra soni crying telling his story director puts him out of hotel

lapataa ladies actor satendra soni crying telling his story director puts him out of hotel


Satendra Soni Video: बॉलीवुड अभिनेता सतेन्द्र सोनी ने अपना एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर कर हर किसी को चौंका दिया है। सत्येंद्र सोनी का कहना है कि फिल्ममेकर ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया है और वहां से जाने भी नहीं दे रहे हैं। इस दौरान सत्येंद्र काफी रोते बिलखते दिखाई दे रहे हैं।

Satendra Soni Video

सतेंद्र ने बताया कि इस दौरान उनके साथ उनके दो और साथी भी थे, जो परेशान थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद एक्टर को पुलिस की मदद मिल चुकी है। ये अपडेट भी उन्होंने ही शेयर किया।

सतेन्द्र सोनी ने फिल्म डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा कि काम पूरा होने के बाद जब उन्होंने पैसे मांगे, तो डायरेक्टर ने उन्हें डराया-धमकाया, बीच सड़क पर मारपीट की और उनका मोबाइल तक छीनने की कोशिश की है। एक्टर सतेन्द्र सोनी ने रोते हुए वीडिया बनाकर कहा, ‘मेरा नाम सतेंद्र सोनी है, मैं एक्टर हूं, मैं इधर फिल्म करने आया था। फिल्म का नाम पेट पालकी है। इन्होंने पहले हमें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था।’

उन्होंने आगे वीडियो में कहा, ‘उसके बाद इन्होंने बोला था कि शूट के बाद पैसे देंगे। आज आठ दिन शूट हो गया है और हम इनसे पैसे की बात कर रहे हैं, तो इन्होंने मेरा सामान फेंक दिया है और कह रहे हैं कि तुम लोग होटल में नहीं दिखने चाहिए। और हमें मारने की धमकी दे रहे हैं।’

सत्येंद्र सोनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने इतना शेयर किया कि उन्हें इससे पुलिस की मदद मिल गई और इसके बाद उन्होंने खुद ये अपडेट शेयर किया कि वो सुरक्षित हैं और मुंबई वापस पहुंच गए हैं। मैहर पुलिस वे उनकी बहुत मदद की है।