Kushal Tandon Denies Sending Direct Messages To Shreya Kalra First On Instagram

Kushal Tandon Denies Sending Direct Messages To Shreya Kalra First On Instagram


Kushal Tandon Denies Sending DM To Shreya Kalra: रियलिटी शो ‘अलायंस’ इस समय काफी विवादों में बना हुआ है और हाल ही में एक दूसरे रियलिटी शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा द्वारा दावा किया गया था कि एक्टर कुशाल टंडन ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किया था। लेकिन तब वह शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब इस दावे पर कुशाल टंडन ने चुप्पी तोड़ दी है।

Kushal Tandon Shreya Kalra

श्रेया के दावे पर बोले कुशाल

दरअसल शो में जब कंटेस्टेंट कशिश कपूर ने इस मुद्दे पर सवाल करते हुए कुशाल टंडन से पूछा कि “सबसे पहले तो आप मुझे यह बताओ कि श्रेया कौन है?” लेकिन बाद में कशिश को याद दिलाना पड़ता है कि श्रेया उनके शो के एक प्रमोशनल वीडियो में नजर आई थी। इसके बाद कुशाल टंडन ने बताया की शूटिंग के वक्त उनकी मुलाकात श्रेया से हुई थी और वहीं से बातचीत शुरू हुई थी।

लड़कियों को मैसेज नहीं करते हैं कुशाल

कुशाल टंडन ने यह भी दावा किया कि सोशल मीडिया पर उन्होंने श्रेया को पहले से कोई भी मैसेज नहीं किया। एक्टर के अनुसार श्रेया ने ही उन्हें पहले मैसेज किया था। कुशाल ने बताया कि “उसने मुझे मैसेज किया और मैं लड़कियों को मैसेज नहीं करता हूं। मेरा ईगो इतना ज्यादा है कि मैं खुद लड़कियों को मैसेज नहीं कर सकता हूं। मैं सिर्फ विदेशियों को ही DM करता हूं। बातें तो मेरी बहुत ज्यादा होती है और होती रहनी चाहिए।”

श्रेया ने कुशाल संग काम करने के लिए किया था प्रोमो शूट

कुशाल टंडन आगे बताते हैं कि श्रेया ने उन्हें बताया था कि उन्होंने वह प्रमोशनल शूट उनके साथ में काम करने के लिए किया था। एक्टर ने बताया कि श्रेया ने उनसे बताया था कि उन्होंने प्रोमो के लिए हां सिर्फ उनकी वजह से की थी।

कुशाल इस पर बात करते हुए कहते हैं कि “उन्होंने कहा कि आप प्रोमो कर रहे हैं और मैं आपके साथ में काम करना चाहती हूं। लेकिन मैं मना नहीं कर रही हूं। तो मैंने उन्हें कहा कि आपको यह नहीं करना चाहिए था क्योंकि यह पूरी तरीके से बेवकूफी है, आपका वो पासिंग शॉट। आप इससे कहीं ज्यादा अच्छा कर सकती हो।”

जब श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन को लेकर किया था दावा

वहीं दूसरी तरफ लॉकअप सीजन 2 के दौरान एक एपिसोड में श्रेया द्वारा दावा किया गया था कि प्रमोशन शूट के बाद में कुशाल टंडन ने उन्हें सोशल मीडिया पर खुद मैसेज किया था। तब वह खुद भी एक रिश्ते में थी और उन्हें यह एहसास हुआ कि कुशल किसी और के साथ में रिलेशनशिप में है। इसी के चलते उनकी बातचीत आगे नहीं हुई।

श्रेया ने यह भी बताया कि बाद में उनकी मुलाकात शिवांगी जोशी से हुई थी और शिवांगी जोशी ने उनसे इस चैट के बारे में पूछा भी था। तब उन्होंने अपना पूरा चाट रिकॉर्ड दिखा दिया था जिससे कि यह पुष्टि हो जाए कि उन्होंने किसी भी तरीके की कुशाल के साथ फ्लर्टिंग नहीं की।