Kayadu Lohar Reveals That She Striking A Heavy Stone To Crack Eveteasers Head During School Days

Kayadu Lohar Reveals That She Striking A Heavy Stone To Crack Eveteasers Head During School Days


Kayadu Lohar On Sexual Harassment: कायादु लोहार साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह एक नई सेंसेशन बनकर उभरी है। सिर्फ 6 साल के अंदर ही उन्होंने साउथ की चारों भाषाओं कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में हिट फिल्में दे चुकी है। सिर्फ आठ फिल्में करके ही वह साउथ की फीमेल स्टार्स की गिनती में आ चुकी है।

Kayadu Lohar

कायादु लोहार असम की रहने वाली है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में सड़क पर हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहले तो दो दिनों तक उन्होंने इसको इग्नोर किया लेकिन तीसरे दिन उन्होंने ऐसा जवाब दे दिया था कि उन्हें हैरेस करने वाले एक लड़के को काफी ज्यादा चोट लग गई थी।

कायादु लोहार को सेक्सुअल हैरेसमेंट का होना पड़ा था शिकार

कायादु लोहार ने खुलासा किया कि स्कूल के वक्त वह अपने घर के पास में दसवीं क्लास की ट्यूशन पढ़ने के लिए जाया करती थी। गलाटा तमिल के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि “रास्ते में मुझे कुछ लड़के छेड़ते थे। पहले दिन तो मैंने सोचा कि ठीक है जाने देते हैं। लेकिन दूसरे दिन भी ऐसा ही हुआ और तीसरे दिन मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ।”

लड़के का फोड़ दिया था सिर

कायादु लोहार ने बताया कि “मैं बहुत ज्यादा गुस्से में आ गई थी और मैंने एक पत्थर उठाया और उनकी तरफ फेंक दिया। वह जाकर एक लड़के के सिर पर लग गया था और उसका सिर फट गया था। उसके सिर से खून निकलने लगा था और मैं वहां से भाग गई थी। उसके बाद में क्या हुआ कैसे हुआ मुझे नहीं मालूम।”

अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि उन्हें इस तरीके से किसी का सिर्फ फोड़ देने वाली बात सही नहीं लगती है लेकिन तब उन्हें जो भी सही लगा उन्होंने कर दिया था। कायादु लोहार ने बताया कि “मैं बहुत ही शांत स्वभाव की लड़की हूं लेकिन गलत बात को बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं।”

कायादु लोहार का करियर

कायादु लोहार के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह डायरेक्टर आकाश भास्करण के अथर्वा स्टारर फ़िल्म ‘इधयम मुरली’ और मरियप्पन चिन्ना की ‘इम्मॉर्टल’ में भी नजर आने वाली है। इसके अलावा भी उनके पास पाइपलाइन में कहीं और फिल्में हैं।