Kasautii Zindagii Kay Actor Cezanne Khan Now Away From Limelight dating amroha girl amid Shweta Tiwari extra marital affair buzz

Kasautii Zindagii Kay Actor Cezanne Khan Now Away From Limelight dating amroha girl amid Shweta Tiwari extra marital affair buzz


Cezanne Khan Personal Life: कसौटी ज़िंदगी की सीरियल काफी ज्यादा और लोकप्रिय हुआ था और इसमें श्वेता तिवारी की जिंदगी भी चमक गई थी। इस शो में श्वेता तिवारी के साथ में सीजेन खान को भी देखा गया था। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री के एक हस्बैंड राजा चौधरी ने दावा किया है की सीजेन खान के साथ तो अभिनेत्री का अफेयर था ही लेकिन कई और रिश्ते भी थे।

Cezanne Khan Personal Life

सीजेन खान भी इसी वजह से काफी ज्यादा इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी श्वेता तिवारी के साथ शो में जोड़ी काफी पसंद की गई थी। शो में जहां श्वेता तिवारी को प्रेरणा तो वहीं सीजेन खान को अनुराग बसु के किरदार में काफी पसंद किया गया था।

लेकिन इस शो के बाद जहां श्वेता तिवारी इंडस्ट्री में आगे बढ़ गई तो वही सीजेन खान गायब हो गए। उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया और आज भी इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है।

सीजेन खान टीवी शोज

कसौटी जिंदगी की टीवी शो में काम करने के बाद सीजेन खान ने एक लड़की अनजानी सी, सीता और गीता जैसे शोज में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीवी शोज में भी काम किया हुआ है। इसके अलावा कोई और भी टीवी शोस है जिनमें वह नजर आ चुके हैं।

लेकिन सीजेन खान ने 2009 में टीवी इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक लिया। इसके बाद साल 2021 में रुबीना दिलैक के साथ वह ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ शो में नजर आए थे। इसके बाद साल 2022 में वह ‘अपनापन बदलते रिश्तों का बंधन’ में भी देखे गए थे।

लाइमलाइट से दूर रहना क्यों पसंद करते हैं सीजेन खान?

लेकिन सीजेन खान के ये शोज ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाए। शो के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वह लाइमलाइट से दूर रहना क्यों पसंद करते हैं। डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें जिंदगी के मजे लेना बहुत अच्छा लगता है और वह कुछ करें या ना करें लेकिन जिंदगी को फुल इंजॉय करना चाहते हैं। उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद है और वह सिर्फ शो में देखने के लिए जल्दबाजी में शो में काम नहीं करते हैं।

साल 2022 के बाद सीजेन खान के पास कोई भी नया प्रोजेक्ट नहीं आया। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने एक्टिव पूरी तरीके से छोड़ दी है। लेकिन वह इस समय ग्लैमर की दुनिया से दूर रहते हैं और ना तो वह किसी इवेंट में ना ही वह किसी कंट्रोवर्सी में नजर आते हैं।

सीजेन खान की पर्सनल लाइफ

सीजेन खान की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह महाराष्ट्र की मुस्लिम फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं और उनके पिता भी एक जानी-मानी हस्ती हैं। उनके पिता उस्ताद रईस खान एक पाकिस्तान के मशहूर सितार वादक है। उनकी मां एक इंटीरियर डिजाइनर है और उनका पाकिस्तान के कराची में एक घर भी है। एक्टर के भाई और सुहैल खान सिंगर और कंपोजर है।

अमरोहा की लड़की संग है रिश्ता

सीजेन खान कि अभी तक शादी नहीं हुई है और कुछ साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों के रिलेशनशिप को 3 साल हो गए हैं और वह शादी करने वाले थे। लेकिन कोविड के चलते शादी नहीं हो पाई और उन्होंने यह भी कहा कि शादी की कोई भी उम्र नहीं होती है।