Karisma Kapoor Breakup Story: करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते का सच कौन नहीं जानता है। दोनों की सगाई हो गई थी और शादी होने वाली थी। हालांकि किसी कारण ये रिश्ता टूट गया था। इसको लेकर अब फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने खुलासा किया है क्योंकि वो उस वक्त वहीं मौजूद थे जब ये ब्रेकअप हुआ था।

फिल्ममेकर ने बताया कि वो करिश्मा कपूर के घर पर ही थे और ये इत्तेफाक था। लेकिन उनको समझ नहीं आया कि ब्रेकअप के कुछ दिनों के बाद वो संजय कपूर से शादी करने के लिए कैसे राजी हो गई थीं। फिल्ममेकर इस दौरान’हिंदी रश’ से बात कर रहे थे।
बैंकॉक चली गईं थीं करिश्मा
दर्शन कुमार ने इस दौरान कुछ और खुलासे किए। उनका कहना था कि, अभिषेक से ब्रेकअप के बाद वो काफी टूट गईं थीं। उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ ‘जानवर’, ‘हां मैंने भी प्यार किया’ और ‘एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ़ लव’ जैसी शानदार फिल्में की हैं।
दर्शन बताते हैं कि रिश्ता टूटने के बाद वो बैंकॉक चली गईं थीं और जब वापस लौटीं तो खबर आई की संजय कपूर उनकी जिंदगी में आ चुके हैं और वो शादी करने वाली हैं। इतनी जल्दी फैसला लेते हुए देखकर वो हैरान भी हुए थे। हालांकि वो समय के साथ आगे बढ़ गईं।
संजय कपूर के साथ बिगड़े रिश्ते
करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की थी और किसी को नहीं पता था कि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चलेगा। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं। फिलहाल संजय कपूर तो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी जायदाद को लेकर कोर्ट में जंग चल रही है। अचानक गोल्फ खेलते हुए उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। करिश्मा कपूर और उनके बच्चे इंडिया में ही रहते हैं। निधन के वक्त संजय कपूर की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव थीं। हालांकि वो कोर्ट में ये केस लड़ रही हैं कि करिश्मा कपूर के बच्चों का कोई हिस्सा अब संजय कपूर की प्रापर्टी पर नहीं है।



