Karisma Kapoor body bleeding badly actress clothes get red in blood actress refused Packup Despite Sudden Injury

Karisma Kapoor body bleeding badly actress clothes get red in blood actress refused Packup Despite Sudden Injury


90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और एक वक्त हुआ करता था जब वह अपने चार्म की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती थी। उन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया। काफी सारी उनकी ऐसी भी फिल्में है जो कॉमेडी से भरी हुई है।

Karisma Kapoor

लेकिन हंसी मजाक और गानों के पीछे सेट की एक घटना सामने आई जिससे पता चला कि वह अपने काम को लेकर कितनी ज्यादा समर्पित थी। दरअसल कॉस्टयूम डिजाइनर एश्ले रेबेलो ने बीवी नंबर 1 फिल्म के एक गाने की शूटिंग के वक्त एक तनाव भरा पल याद किया।

जब ड्रेस पहन करिश्मा को चुभा था मेटल

गलाटा इंडिया के साथ एक बार बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि “हम बीवी नंबर फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। जहां पर मैंने करिश्मा कपूर को एक मेटल ड्रेस दी थी और जब वह अपने स्टेप्स कर रही थी। तो मेटल उन्हें बहुत ज्यादा चुभ गया और उनके पूरे शरीर से खून बहने लग गया था।”

उन्होंने आगे बात करते हुए बताया कि “मैंने देखा कि गोल्डन ड्रेस पूरी तरीके से लाल हो गई थी। जैसे ही खून बहता हुआ देखा गया था तो टीम ने करिश्मा की देखभाल के लिए शूटिंग भी रोक दी थी।”

अगले दिन की शूटिंग के लिए करिश्मा ने किया था मना

इसके बाद में कोरियोग्राफर से सवाल किया गया कि क्या वह अगले दिन फिर से शुरू कर पाएंगे तो करिश्मा कपूर ने मना कर दिया था। एश्ले ने बताया कि “करिश्मा ने इसको लेकर मना कर दिया था और यह एक पूरा सेट है। वह बहुत ज्यादा प्रोफेशनल है और हमने शूटिंग की और पूरी तैयारी कर ली। इसके बाद मैंने अगले दिन अपनी ड्रेस बदल ली।”

उसी दिन की थी शूटिंग

उन्होंने आगे बात करते हुए बताया कि “शूटिंग को जारी रखने के लिए क्रू ने मेटल ड्रेस के नीचे एक पट्टी बांध दी थी और उन्हें स्किन कलर के कपड़े से ढक दिया था। फिर उसके ऊपर मेटल ड्रेस पहन ली थी जिससे कि उन्हें उसी दिन सीन पूरा करने का मौका मिल जाए।”

करिश्मा को नहीं चला था पता

एश्ले ने बताया कि जब उन्होंने बाद में करिश्मा से सवाल किया था कि उन्होंने पहले किसी को क्यों नहीं बताया था तो उन्होंने कहा था कि “तब मुझे नहीं लगा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। मुझे पता भी नहीं चला था कि यह कब हो गया।”