Karishma Tanna gives birth to baby boy on guru Purnima Karishma Tanna varun bangera becomes parent to baby boy

Karishma Tanna gives birth to baby boy on guru Purnima Karishma Tanna varun bangera becomes parent to baby boy


Karishma Tanna Baby Boy: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना पिछले काफी समय से अपनी पहली प्रेग्नेंसी और बेबी बंप तस्वीरों को लेकर छाई हुई थीं। अब गुरु पुर्णिमा के मौके पर एक्ट्रेस को गुड न्यूज मिल गई हैं। करिश्मा तन्ना ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म से करिश्मा तन्ना और उनके वरुण बंघेरा की खुशी सातवे आसमान पर है।

Karishma Tanna Baby Boy

करिश्मा तन्ना के बधाई बरे संदेश

करिश्मा तन्ना ने ये गुड न्यूज़ खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। उनके इस पोस्ट के करते ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटी उन्हे कमेंट सेक्शन में बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। स्मति ईरानी, सोनू सूद, वामिका गब्बी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक उनके लिए प्यार लुटा रहे हैं। अब हर किसी को करिश्मा के बेबी की पहली तस्वीरों और नाम का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

चार दिनों पहले ही कराया था मैटरनिटी फोटोशूट

करिश्मा तन्ना पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। उन्होंने अपने तमाम मैटरनिटी फोटोशूट और लुक्स फैंस के साथ शेयर किए हैं। इसके साथ ही चार दिन पहले ही करिश्मा तन्ना ने पति वरुण के साथ अपने बेहद शानदार फोटोशूट कराया था जिसमें वरुण उन्हें खूब पैंपर करते दिखाई दे रहे थे।

पूरी प्रेग्नेंसी किया वर्कआउट

करिश्मा तन्ना अपने पूरे प्रेग्नेंसी फेज में काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने आखिरी दिनों तक जिम में पसीना बहाया और रोज योग किया। हर रोज पैपराजी करिश्मा को जिम आते जाते स्पॉट भी करते थे।