Karanvir Bohra On Divorce: अभिनेता करणवीर बोहरा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में थी जिसपर अब उन्होंने पहली बार रिएक्ट किया है। करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तीजय सिंधू को लेकर खबरें आ रही थीं कि दोनों की शादी बुरे दौर में आ चुकी हैं और ये कपल अब ये शादी तोड़ना चाहता है।

टाइम्स ऑफ इंटरव्यू को दिए इटरव्यू में जब करणवीर से उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं अभी इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता। जब मैं किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता, तो उसे पूरे सम्मान के साथ मना कर देता हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी इस बात का सम्मान करेंगे।’
सोशल मीडिया पर लगातार हो रही चर्चाओं और ट्रोलिंग पर जब करणवीर से पूछा गया कि वो इन चीजों को कैसे संभालते हैं, तो उन्होंने बताया, ‘मैं किसी भी बात को खुद पर हावी नहीं होने देता। अगर लोग इंटरनेट पर कुछ बुरा-भला या कड़वा भी लिखते हैं, तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता और न ही बुरा लगता है।’
बता दें कि करणवीर बोहरा और मॉडल तीजय सिद्धू टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के एक चर्च में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद 3 नवंबर 2006 को दोनों ने बेंगलुरु स्थित श्री श्री रविशंकर आश्रम में शादी रचा ली।
शादी के करीब 10 साल बाद, अक्टूबर 2016 में तीजय ने जुड़वां बेटियों बेला और विएना को जन्म दिया। वहीं, दिसंबर 2020 में कपल तीसरी बेटी वैनेसा के पेरेंट्स बने।



