Kanika Maheshwari feels embarrassed when her blouse got soaked with milk while shooting

Kanika Maheshwari feels embarrassed when her blouse got soaked with milk while shooting


Kanika Maheshwari: कनिका माहेश्वरी टीवी की एक जाने-माने अभिनेत्री है और आपको बता दें कि ‘दीया और बाती हम’ सीरियल में मीनाक्षी राठी का किरदार निभा कर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन पिछले काफी लंबे समय से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में है।

Kanika Maheshwari

कुछ समय पहले Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने तलाक से लेकर अपनी मां बनने की जर्नी को भी शेयर किया। जहां उन्होंने बताया कि जब वह दीया और बाती हम शो में काम कर रही थी, तो वह प्रेग्नेंट थी और प्रेगनेंसी के तुरंत बाद वह शूटिंग पर चली गई थी।

पति ने सेट से 5 मिनट की दूरी पर लिया था घर

कनिका माहेश्वरी ने खुलासा किया कि शो पर भी उनका काफी ज्यादा ध्यान रखा जाता था। अभिनेत्री ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो उनके पति ने सेट से 5 मिनट की दूरी पर ही रेंट पर एक घर लिया था जहां से वह आराम से शूटिंग कर पाती थी।

डिलीवरी के 12 दिन बाद शूटिंग पर वापस चली गई थी एक्ट्रेस

अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए यह भी बताया कि प्रेगनेंसी में सीरियल के सेट पर उन्हें कभी भी मां बनने की कमी महसूस नहीं हुई। डिलीवरी के 12 दिन के बाद ही वह काम पर वापस चली गई थी और उन्हें इस बात का कोई भी गिल्ट नहीं था क्योंकि वह अपने बच्चे की परवरिश भी अच्छे से कर रही थी।

दूध से भर गया था कनिका का ब्लाउज

इसी पर बात करते हुए कनिका माहेश्वरी ने आगे यह भी बताया कि जब वह शो की शूटिंग कर रही थी तो उनके पति का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने उन्हें बताया कि आप एक बार अपने कपड़े चेक कीजिए। इसके बाद में कनिका ने जब अंदर जाकर अपना ब्लाउज चेक किया तो उन्होंने बताया कि उनका पूरा ब्लाउज दूध से भर गया था। इसके बाद उन्हें काफी शर्म भी महसूस हुई थी।